एक्सप्लोरर

कुलगाम में आतंकी हमला, ओपन फायरिंग में पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Kulgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंजूर अहमद नाम के पूर्व सैनिक और उसके परिवार पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है.

Jammu Kashmir Terrorist Attack: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए. आईजीपी कश्मीर वी के बिरदी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुलगाम के बेहीबाग इलाके में आतंकवादियों ने एक रिटायर्ड सैनिक, उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गए. इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पूर्व सैनिक की मौत हो गई. 

पूर्व सैनिक की पहचान मंजूर अहमद वागे के रूप में हुई है, जो कुलगाम के बेहीबाग के निवासी हैं, उनके पेट में गोली लगी थी, जबकि उनकी पत्नी और बेटी के पैरों में गोली लगी. आईजीपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में थे, जब आतंकवादियों ने उन पर नजदीक से गोली चलाई.

आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा तलाशी अभियान 

इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तालाशी अभियान चलाया हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सैनिक करीब पांच साल पहले प्रादेशिक सेना से रिटायर्ड हुए थे और वो इस इलाके में अपना निजी काम संभालते थे. साल 2025 में कश्मीर घाटी में हुआ यह पहला आतंकी हमला है. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी गई है.

पुलिस और प्रशासन में बढ़ी चिंता 

जम्मू-कश्मीर में लंबे समय के बाद पूर्व सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादी हमलों की ये घटना देखी गई है, जिससे पुलिस और प्रशासन में चिंता बढ़ गई है. इससे पहले एक सैनिक के लापता होने की खबर सामने आई थी. राइफलमैन आबिद हुसैन भट एक महीने की छुट्टी पर थे. शनिवार को रंगरेथ में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए अनंतनाग के खारपोरा-चित्तरगुल इलाके में अपने घर से निकले थे, लेकिन रविवार सुबह तक कैंप में रिपोर्ट नहीं की. उसके गायब होने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. फिर 162 टीए यूनिट का यह सिपाही रविवार शाम को घर लौटा और बाद में पुलिस ने उससे शनिवार से उसके ठिकाने के बारे में पूछताछ की. हालांकि, पुलिस ने अब तक मामले में किसी भी आतंकी पहलू से इनकार किया है.  

ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Counter Terrorism: पाकिस्तान की साजिश! रात के अंधेरे में भेजे 6-7 आतंकी, सेना ने फेल किए नापाक मंसूबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget