एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकियों के एक मॉड्यूल एवं उनके सक्रिय सदस्यों का भंडाफोड़ करते हुए दो आतंकियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया.

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकियों के एक मॉड्यूल एवं उनके सक्रिय सदस्यों का भंडाफोड़ करते हुए दो आतंकियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया. ये  सोपोर इलाके में युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ''पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया और एक सक्रिय मॉड्यूल के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर उसका भंडाफोड़ किया. ये लोग मासूम युवाओं को विभिन्न आतंकी संगठनों में भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे.''

उन्होंने आगे कहा कि ''सोपोर के पास वातलब इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की पक्की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात जनवरी को नौसेना के मरीन कमांडो (मार्कोस) और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

आतंकवादी सलाहुद्दीन का दावा- हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है AMU का छात्र मन्नान वानी

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान पास के एक स्कूल में छिपे दो आतंकियों ने सुरक्षा बलों के दल पर गोलीबारी शुरू कर दी लेकिन उनपर काबू पा लिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.’’

आतंकियों की पहचान मुश्ताक अहमद चोपन उर्फ हारून और शुजाउद्दीन शेख के रूप में हुई है. दोनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के रहने वाले हैं और आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य हैं.

AMU में 5 साल से पीएचडी कर रहा था मन्नान वानी

प्रवक्ता के अनुसार उनके पास से एक एके-47 रायफल, एक एके मैगजीन, 15 एके राउंड, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल राउंड और एक हथगोला बरामद किया गया. मामले की जांच के दौरान इन आतंकियों के वाहकों के रूप में काम कर रहे नौ लोगों के नाम सामने आए. उन्होंने कहा, ‘‘ये वाहक दक्षिणी कश्मीर के आतंकियों -हिज्बुल सदस्य रियाज नाइको एवं हमाद और जैश ए मोहम्मद सदस्य अली एवं कासिम, के संपर्क में थे.

हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों ने मॉड्यूल के सभी नौ सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. इन सदस्यों की पहचान ताजम उल इस्लाम शाह, सैयद तमीजुद्दीन, गुलाम नबी मीर, मुदस्सर अहमद मीर, सलीम अहमद बेग, मुजम्मिल अहमद गनी, शौकत अहमद कबू (सभी सोपोर निवासी), त्राल इलाके के इरशाद लोन और कुपवाड़ा के हुमैज के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि इन सदस्यों के पास से मोबाइल फोन, लेटर पैड, पोस्टर, भर्ती के फॉर्म और अपराध से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget