एक्सप्लोरर

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान

डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत बीजेपी नेता एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही तमिलनाडु में बीजेपी को और मजबूत करने का फैसला किया है. 

मोदी कैबिनेट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल मुरुगन ने इस्तीफा दे दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री मुरुगन ने राज्यसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दिया है. डेयरी मंत्रालय का काम देख रहे मुरुगन ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री   मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.

उन्होंने कहा, 'दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा हैं. अब मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं. राष्ट्र पहले. पार्टी उसके बाद. स्वयं सबसे अंत में.'

मुरुगन ने पीएम मोदी को पत्र में क्या लिखा है? 
उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं. साथ ही पीएम मोदी की हालिया यात्रा का जिक्र भी उन्होंने किया है. इसमें लिखा कि यात्रा के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर प्यार दिया. 

उन्होंने कहा कि लोगों में नई उम्मीद जगी है. लोगों का उत्साह और समर्थन बेहतर भविष्य के प्रति उनके भरोसे को दर्शाते हैं. इसके अलावा मुरुगन ने लोगों के स्नेह और अपने राज्य के प्रति समर्पण से मिली प्रेरणा और गर्व-कृतज्ञता जताई है. साथ ही पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि लोगों के प्यार से तमिलनाडु, पार्टी और देश के लिए अधिक काम करने का संकल्प मजबूत हुआ है. इस्तीफे की जो सबसे बड़ी वजह मानी गई है, उसके मुताबिक एल मुरुगन अब तमिलनाडु में भाजपा के संगठन को मजबूत करने लिए अधिक समय देना चाहते हैं. 

बीजेपी जबूत रणनीति पर काम रही है
अब मुरुगन के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही है. साथ ही माना जा रहा है कि बीजेपी 2029 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीरता से तमिलनाडु में पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है.

ऐसे में पार्टी मुरुगन को संगठनात्मक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ राज्य की राजनीति में मुख्य जिम्मेदारी देने की योजना में है. मुरुगन को तमिलनाडु में पार्टी का प्रमुख दलित चेहरा माना जाता है.

 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget