एक्सप्लोरर

समंदर में गिरे मिग-29 के फाइटर जेट के जिस पायलट की तलाश जारी, शादी की परमिशन के लिए लिखा लेटर मई में हुआ था वायरल

अरब सागर में भारतीय नौसेना का एक मिग-29 का लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को क्रैश हो गया था. इस घटना के बाद से एक पायलट लापता है, जबकि दूसरे पायलट को बचा लिया गया है. लापता पायलट के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अरब सागर में मिग-29 के फाइटर जेट क्रैश में लापता हुए कमांडर निशांत सिंह वही पायलट हैं जिनका इसी साल मई के महीने में अपने सीओ (कमांडिंग ऑफिसर) को लिखा लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. कमांडर निशांत सिंह ने ये लैटर अपनी शादी की परमिशन लेने के लिए लिखा था. इसके बाद उनके सीओ ने इजाजत देने का जो लेटर लिखा था उसकी भी काफी चर्चा हुई थी.

लेटर में निशांत सिंह ने जिस तरह अपनी ट्रैनिंग का जिक्र करते हुए शादी की परमिशन ली थी वो बेहद ही मिलिट्री अंदाज में थी. उन्होनें लिखा था कि "मैं आप पर बम गिराने वाला हूं लेकिन मुझ पर खुद न्युक्लियर बम गिरने वाला है (शादी का)." क्योंकि कोरोना के चलते सबकुछ बंद है, इसलिए उनके माता पिता 'जूम' पर उन्हें आशीर्वाद देंगे. जिस तरह से वे (सीओ) और उनके साथी शादी की वेदी पर चढ़े हैं उसी तरह से वे भी चढ़ने वाले हैं ताकि लाइन ऑफ ड्यूटी के बाहर शांतिपूर्वक जिंदगी बिता ‌सकें."

निशांत सिंह, गोवा स्थित आईएनएस हंस नेवल बेस पर 303 आईएनएस स्कॉवड्रन में तैनात थे. उनके सीओ, कैप्टन एम. शेयोकंद भी मिग-29 के जेट के एक क्रैश में बाल-बाल बचे थे.

समंदर में नौसेना का मिग-29 का फाइटर जेट क्रैश अरब सागर में भारतीय नौसेना का एक मिग-29 का लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को क्रैश हो गया था. इस घटना के बाद से एक पायलट लापता है, जबकि दूसरे पायलट को बचा लिया गया है. लापता पायलट के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अभी तक ये साफ नहीं है कि ये ट्रेनर एयरक्राफ्ट कैसे क्रैश हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि ये विमान एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात था. हाल ही में विक्रमादित्य और उसपर तैनात मिग-29 के फाइटर जेट्स ने अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ अरब सागर में मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा लिया था (17-20 नवंबर). इस युद्धभ्यास में अमेरिका के विमानवाहक युद्धपोत, यूएसएस निमिट्ज ने भी हिस्सा‌ लिया था.

आपको बता दें कि 2013 में भारतीय नौसेना ने रूस से 45 मिग-29 के लड़ाकू विमानों का सौदा किया था. नौसेना ने इन विमानों को एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात करने के लिए लिया था. हालांकि, इन फाइटर जेट्स की एक स्कॉवड्रन (आईएनएस 303), गोवा स्थित आईएनएस हंस पर तैनात है और कुछ विमान विशाखापट्टनम में भी तैनात रहते हैं. क्योंकि भारत का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रांत अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' में सुपरस्टार प्रभास के अपॉजिट होंगी कृति सेनन, निभाएंगी 'सीता' का किरदार -रिपोर्ट्स कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, कुल 93.51 लाख संक्रमितों में 87.60 लाख ठीक हुए

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget