एक्सप्लोरर

MiG-21 Crashed: वायुसेना का मिग-21 जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट Harshit Sinha की मौत

MiG-21: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया. विमान राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

MiG-21 Fighter Aircraft Crashed: भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) का लड़ाकू विमान मिग-21 (MiG-21) शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया. विमान राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा (Harshit Sinha) की मौत हो गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया कि सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और वह भी दुर्घटनास्थल के रास्ते में है. इस घटना पर वायुसेना ने बयान जारी किया है. वायुसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज शाम करीब साढ़े आठ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान उड़ान के दौरान पश्चिमी सेक्टर में दुर्घटना का शिकार हो गया. आगे के विवरण की प्रतीक्षा है. जांच के आदेश दिए जा रहे हैं. 

मिग एमआई 21 विमान को भारतीय वायुसेना ने 1960 के दशक में शामिल करना शुरू किया था. भारतीय वायुसेना ने पिछले कुछ वर्षो में विभिन्न हादसों में कई मिग-21 विमान और अन्य विमान खोए हैं. जून 2019 में रक्षा मंत्रालय ने संसद को बताया था कि 2016 से 27 भारतीय वायु सेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास मिग-21 बाइसन के लगभग छह स्क्वाड्रन हैं और एक स्क्वाड्रन में लगभग 18 विमान होते है.

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में वायुसेना का एक और हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. यह हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ था, जिसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी. 

बता दें कि एक स्पेशल एयरक्राफ्ट के ज़रिए जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत नौ लोग दिल्ली से रवाना हुए थे. वह एयरफोर्स स्टेशन सुलूर पहुंचे थे. उसके बाद उन्होंने आगे के सफर के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया. कुल 14 लोग एयरफोर्स स्टेशन सुलूर से वेलिंगटन आर्मी कैंप के लिए हेलिकॉप्टर में बैठकर रवाना हुए. लेकिन वेलिंगटन आर्मी कैंप से करीब 16 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget