एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून पर विरोध-प्रदर्शन से गृह मंत्रालय खफा, हिंसा को रोकने के लिए राज्यों को जारी किया आदेश- सूत्र

नागरिकता संशोधन कानून के पास होने के बाद से देश के कई हिस्सों से हिंसा की खबरे आ रही हैं. अब गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर हिंसा को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के पास होने के बाद से देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं. उत्तर पूर्व के राज्यों से लेकर पश्चिम बंगाल और दिल्ली में इस कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है.

इस मामले में अब सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि कुछ जगहों से हिंसा और पब्लिक प्रोपर्टी के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं उसे किसी भी तरह से कंट्रोल किया जाए. गृह मंत्रालय ने इस एडवाइजरी में कहा है कि लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए.

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. रविवार को इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ बसों में आग लगा दी गई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई. दिल्ली पुलिस पर आरोप है उसने जामिया यूनिवर्सिटी के अंदर जाकर छात्रों की पिटाई की और लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चों को भी वहां से भगा दिया और कुछ के साथ मारपीट की.

गृह मंत्रालय ने राज्यों से कानून व्यवस्था को मैंटेन रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही राज्यों को फेक न्यूज़ के प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. राज्यों से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को कहा गया है जो अफवाह और फेक न्यूज़ सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाते हैं.

बता दें कि नागरिकता कानून पर लोगों के प्रदर्शन ने देशव्यापी रूप ले लिया है. जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की विपक्षी दलों के साथ-साथ देश के कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने आलोचना की है. पुलिस की छात्रों के ऊपर इस कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठी हुई हैं.

यह भी पढ़ें-

जामिया प्रदर्शन: छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं

अयोध्या में चार महीने में बन जाएगा भव्य राम मंदिर-अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget