एक्सप्लोरर

गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, BSF के डीजी और स्पेशल डीजी को हटाया, कैडर में भेजा वापस

Home Ministry Action Against BSF Officers: बीएसफ के डीजी नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को उनके पदों से हटाकर उनके कैडर वापस भेज दिया गया.

Action Against BSF Officers:  गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के दो अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पदों से हटा दिया. डीजी बीएसएफ नितिन अग्रवाल को डीजी पद से कार्यमुक्त किया गया. उन्हें मूल कैडर यानी केरल कैडर में वापस भेज दिया गया. वहीं, स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी हटाकर उन्हें भी ओडिशा कैडर में वापस भेज दिया गया.

हालांकि सरकार ने अचानक केरल कैडर में वापसी के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि जम्मू सेक्टर में घुसपैठ बढ़ने के कारण नितिन अग्रवाल को बीएसएफ प्रभार से मुक्त किया गया है. जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के कुछ हिस्सों की सुरक्षा बीएसएफ करती है. 

इन अधिकारियों के खिलाफ क्यों लिया गया एक्शन?

ओडिशा कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी खुरानिया, अरुण सारंगी की जगह ओडिशा के नए शीर्ष पुलिस अधिकारी होंगे. उन्हें वापस ओडिशा भेजने का फैसला जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर बीएसएफ के सामने चुनौतियों के मद्देनजर लिया गया है. अमित मोहन प्रसाद को स्पेशल डीजी सीआरपीएफ नियुक्त किया गया है.

खुरानिया जम्मू सीमांत क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. यह बैठक जम्मू सीमांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा पार से घुसपैठ के कथित खतरे के मद्देनजर हुई. खुरानिया ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें आईजी बीएसएफ जम्मू, आईजी बीएसएफ कश्मीर और जम्मू फ्रंटियर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक में स्थिति की गहन समीक्षा की गई.

कौन हैं नितिन अग्रवाल?

वहीं, 1989 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल ने पिछले साल जून में सीमा सुरक्षा बल के नए महानिदेशक का पदभार संभाला था. उन्होंने पंकज कुमार सिंह की जगह ली थी, जो 31 दिसंबर, 2022 को रिटायर हो गए थे. सिंह के रिटायरमेंट के बाद से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक सुजॉय लाल थाउसेन अतिरिक्त पद पर बीएसएफ का नेतृत्व कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: हिजबुल आतंकी को मिली बेल तो कर दिया 'खेल'! जम्मू में लगे यासिर भट के लापता होने के पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget