एक्सप्लोरर

पेट्रोल से बेहद सस्ता इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज करने के बाद चलेगी 350 किलोमीटर

एमजी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जनवरी से सड़कों पर नजर आएगी. शुरुआत में कंपनी इसे दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में लॉन्च करेगी.

नई दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक कारों का चलन धीरे धीरे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इस कड़ी में मॉरिस गैरेज की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जनवरी से भारतीय सड़कों पर दिखेगी. एमजी मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया.

एक चार्ज में चलेगी 350 किलोमीटर

इलेक्ट्रिक कारों का नाम जहन में आते ही सबसे पहला सवाल मन में उठता है कि आखिर यह इलेक्ट्रिक कार एक चार्ज में कितने किलोमीटर चलेगी. मॉरिस गैरेजेस की इलेक्ट्रिक एसयूवी जेडएस एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसके अलावा कंपनी ने तय किया है की इस कार को शुरुआत में देश के 5 शहरों में लांच किया जाएगा. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद शामिल हैं. नए साल के आगाज के साथ ही कंपनी इन पांचों शहरों में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी जेडएस को लॉन्च करेगी. इसके बाद कंपनी कार के रेस्पॉन्स को देखते हुए अन्य शहरों में लांच करेगी.

कंपनी के एमडी राजीव छाबा ने बताया कि कंपनी आने वाले 2 से 3 सालों के दौरान इससे छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने पर भी काम कर रही है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में धीरे-धीरे देश में इलेक्ट्रिक कारों का चलन बढ़ेगा. इसीलिए कंपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने पर भी विचार कर रही है जिसकी कीमत 10 -15 लाख रुपए के तक हो सकती है.

पेट्रोल कार के मुकाबले बेहद सस्ती

कार लॉन्च के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार की परिचालन लागत पेट्रोल कार के मुकाबले बेहद कम है. जहां एक ओर पेट्रोल कार को चलाने का खर्च सात रुपये प्रति किलोमीटर के आसपास बैठता है वहीं इलेक्ट्रिक कार का खर्च एक रुपए प्रति किलोमीटर बैठता है. ऐसे में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों का भविष्य काफी अच्छा है.

हुंडई की कोना से होगा सीधा मुकाबला

एमजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी जेडएस का सीधा मुकाबला हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक से होगा. गौरतलब है की हुंडई कोना एक बार में चार्ज करने पर लगभग 452 किलोमीटर चलती है. वहीं इसकी कीमत तकरीबन 23 लाख रुपये है. एमजी मोटर्स का कहना है कि उनकी इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत तकरीबन 22 से 25 लाख रुपए के बीच में होगी. ऐसे में इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई की कोना के साथ होगा.

ये भी पढ़ें

NEFT और RTGS ट्रांजैक्शंस पर लगने वाला शुक्ल होगा माफ बिहार बंद: कन्हैया कुमार ने कहा- हिंदू और मुसलमान नहीं हिंदुस्तान के खिलाफ है नागरिकता कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget