एक्सप्लोरर

MeToo: अमित शाह बोले- एमजे अकबर पर लगे आरोपों को देखना पड़ेगा, ये सच है या गलत

MeToo: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर जो आरोप लगे हैं यह देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत.

नई दिल्ली: MeToo कैंपेन की ज़द में आए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उनपर जो आरोप लगे हैं यह देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत. शाह अकबर के खिलाफ एक्शन के सवाल को टाल गए. उन्होंने जांच पर कहा कि 'इसपर जरूर सोचेंगे.'

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''देखना पड़ेगा कि यह सच हैं या गलत. हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं. मेरा नाम इस्तेमाल करते हुए भी आप कुछ भी लिख सकते हैं.'' केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर कम से कम आठ महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अकबर के इस्तीफे और जांच की मांग की है.

#MeToo: राहुल गांधी बोले- सभी लोग महिलाओं की इज्जत करना सीखें, सच बाहर आना चाहिए

कल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती का एमजे अकबर को साथ मिला था. उन्होंने कहा था, "वे इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती. अकबर से जुड़ा मामला तब का है जब वे केंद्र सरकार में मंत्री नहीं थे. यह मामला पूरी तरह महिला और अकबर के बीच है. लिहाजा वे इस पर कुछ नहीं कह सकती."

वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंत्रालय विधि विशेषज्ञों की समिति बनाने की योजना बना रहा है जो ‘मीटू’ अभियान में सामने आए यौन उत्पीड़न के आरोपों को देखेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक शिकायतकर्ता के दर्द और सदमे को समझती हैं

मेनका ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर खुलकर कुछ नहीं कहा. मेनका गांधी ने कहा,‘‘मैं उन सब पर विश्वास करती हूं. मैं प्रत्येक शिकायतकर्ता के दर्द और सदमे को समझती हूं. मैं एक कमेटी के गठन का प्रस्ताव भेज रही हूं . इसमें वरिष्ठ न्यायिक एवं कानूनी अधिकारी सदस्य होंगे. यह कमेटी मी टू अभियान के तहत आये सभी मसलों को देखेगी.’’

मास्टर स्ट्रोक: क्या एमजे अकबर इस्तीफा देंगे ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget