एक्सप्लोरर

धारा 370: महबूबा मुफ्ती बोलीं- J&K बारूद के ढेर पर, BJP आग से ना खेले

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अनुच्छेद 370 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नजरिए में कोई बदलाव नहीं है. इसके साथ ही बीजेपी ने धारा 35-ए हटाने की बात भी दोहराई है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर धारा 370 और 35A का मुद्दा एक भी चर्चा के केंद्र में आ गया है. बीजेपी ने आज अपने घोषणा पत्र में आज एक बार फिर धारा 370 को लेकर अपने वादे को दोहराया है. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अनुच्छेद 370 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नजरिए में कोई बदलाव नहीं है. इसके साथ ही बीजेपी ने धारा 35-ए हटाने की बात भी दोहराई है.

बीजेपी के इस वादे पर जम्मू कश्मीर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि बीजेपी आग से खेलना बंद करे. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर पहले से ही बारूद के ढेर पर बैछा हुआ है. अगर ये हुआ तो सिर्फ कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरा देश जलेगा. इसलिए मैं अपील करती हूं कि बीजेपी आग से खेलना बंद करे.

370 हटा तो हम चुनाव नहीं लड़ पाएंगे: महबूबा मुफ्ती महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ''कोर्ट में समय क्यों बर्बाद करना. धारा 370 हटाने के लिए बीजेपी का इंतजार करें. यह स्वतः ही हमें चुनाव लड़ने से वंचित कर देगा क्योंकि भारतीय संविधान अब जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा. न समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिन्दोस्तां वालों, तुम्हारी दास्तां भी न होगी दास्तानों में.'' दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को लोकसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

370 हटी तो अल्लाह की कसम हम इनसे आजाद हो जाएंगे: अब्दुल्ला फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर बीजेपी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाती है तो हमारे लिए इनसे आजाद होने का रास्ता साफ हो जाएगा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''ये क्या उसको हटाना चाहते हैं. सोचते हैं बाहर से लाएंगे, बसाएंगे, हमारा नंबर कम कर देंगे, हम सोते रहेंगे? हम उनका मुकाबला करेंगे, 370 को कैसे खत्म करेंगे? अल्लाह की कसम कहता हूं, अल्लाह को यही मंजूर होगा, हम इनसे आजाद हो जाएं. करें हम भी देखते हैं. देखता हूं फिर कौन इनका झंडा खड़ा करने के लिए तैयार होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget