एक्सप्लोरर

Exit Polls 2023: नगालैंड-त्रिपुरा-मेघालय चुनाव का एग्जिट पोल, जानिए कहां किसकी बन रही सरकार

Poll Of Exit Polls 2023: मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे. इससे पहले देखिए तीनों राज्यों का एग्जिट पोल...

Meghalaya-Tripura-Nagaland Exit Polls 2023: मेघालय और नगालैंड में सोमवार (27 फरवरी) को वोटिंग खत्म होने के साथ ही तीनों राज्यों में चुनाव का शोर थम गया है. त्रिपुरा में इससे पहले 16 फरवरी को मतदान हुआ था. तीनों ही राज्यों में एक चरण में मतदान हुआ है. अब सबको नतीजों का इंतजार है जोकि 2 मार्च को आएंगे. चुनाव के नतीजों से पहले तीनों राज्यों का एग्जिट पोल (Exit Poll) देखिए.

इस एग्जिट पोल से जानिए कि किस राज्य में किसको कितनी सीटें मिल सकती हैं. मेघालय में सोमवार को 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. जबकि नगालैंड में 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 59 में मतदान हुआ. त्रिपुरा में एक फेज के विधानसभा चुनाव में लगभग 88 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

नगालैंड का एग्जिट पोल

जी न्यूज़-Matrize एग्जिट पोल ने नगालैंड में 35-43 सीटों के साथ बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की भारी जीत की भविष्यवाणी की है. कांग्रेस को लगभग एक से तीन सीटें और एनपीएफ को दो से पांच सीटें मिल सकती हैं. वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, नगालैंड की 60 सीटों में से बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 38-48 सीटें मिल सकती हैं. एनपीएफ को 3-8 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें और अन्य को 5-15 सीटें मिलने के आसार हैं.

एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 49 फीसदी वोट मिल रहा है. एनपीएफ को 13 फीसदी, कांग्रेस को 10 फीसदी और अन्य को 28 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-एनडीपीपी को 39-49 सीटें, एनपीएफ को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है. जन की बात के अनुसार, बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 35-45 सीटें, एनपीएफ को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही. इन सभी चार एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी-एनडीपीपी को 42, कांग्रेस को 1, एनपीएफ को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. 

त्रिपुरा का एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में 60 सीटों में से बीजेपी को 36-45 सीटें मिलने का अनुमान है. टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें मिलती दिख रही हैं. लेफ्ट+ को 6-11 सीटें और अन्य को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही. वहीं जी न्यूज़-Matrize एग्जिट पोल ने भी त्रिपुरा में 29 से 36 सीटों के साथ बीजेपी की वापसी की भविष्यवाणी की है. 

एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. जबकि लेफ्ट+कांग्रेस को 32 फीसदी, टिपरा मोथा+ को 20 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 21-27 सीटें, लेफ्ट को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान है. जन की बात के अनुसार, बीजेपी को 29-40 सीटें, लेफ्ट को 9-16 सीटें मिलने का अनुमान है. इन सभी चार एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी+ को 32 सीटें, लेफ्ट+कांग्रेस को 15 सीटें मिलने का अनुमान है. 

मेघालय का एग्जिट पोल

जी न्यूज-MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 21-26 सीटें, बीजेपी को 6-11 सीटें, टीएमसी को 8-13 सीटें, कांग्रेस को 3-6 सीटें और अन्य के खाते में 10-19 सीटें जाने का अनुमान है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 18-24 सीटें, बीजेपी को 4-8 सीटें, कांग्रेस को 6-12 सीटें, टीएमसी को 5-9 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है.

एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 29 फीसदी वोट, कांग्रेस को 19 फीसदी, बीजेपी को 14, टीएमसी को 16 और अन्य को 11 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 18-26 सीटें, बीजेपी को 3-6 सीटें, कांग्रेस को 2-5 सीटें मिलती दिख रही हैं. जन की बात के अनुसार, एनपीपी को 11-16 सीटें, बीजेपी को 3-7 सीटें, कांग्रेस को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है. इन सभी चार एग्जिट पोल के मुताबिक, एनपीपी को 20, कांग्रेस को 6, बीजेपी को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें- 

Tripura Exit Poll: मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे माणिक साहा, जानें और कौन-कौन रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget