एक्सप्लोरर

Meghalaya Election Result: कोनराड संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, पीएम मोदी बोले- साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय चुनाव में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है.

Meghalaya Election Result: नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड के. संगमा ने शुक्रवार (3 फरवरी) को मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोनराड संगमा को मैसेज भेजा. उन्होंने कहा कि आपके पिता पीए संगमा को आप पर गर्व होगा.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया,,“मैं मेघालय विधानसभा चुनावों में कोनराड संगमा की पार्टी के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं.  मेरे मित्र स्वर्गीय पी ए संगमा जी को आज बहुत गर्व होता. मेघालय की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करते रहने को लेकर उत्सुक हूं. ”

कोनराड संगमा ने क्या कहा? 
राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री संगमा ने दावा किया कि 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ उनके पास स्पष्ट बहुमत है. हालांकि उन्होंने सहयोगी दलों के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया, संगमा ने राजभवन जाने से पहले  कहा कि बीजेपी पहले ही समर्थन दे चुकी है, कुछ अन्य पार्टी भी हमारे साथ है. 

बीजेपी ने क्या दावा किया?
राज्य बीजेपी के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दावा किया कि एनपीपी को 34 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ), निर्दलीय और बीजेपी के विधायक शामिल हैं. 

यह पूछे जाने पर कि क्या एनपीपी किसी अन्य पार्टी का समर्थन मांगेगी, इसपर मावरी ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है क्योंकि सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल कर लिया गया है. मावरी ने यह दावा भी किया कि नयी सरकार सात मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.  

क्या परिणाम रहा है?
मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की 59 सीटों पर मतदान हुआ था. गुरुवार को चुनाव के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें एनपीपी 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. एनपीपी के सहयोगी दल यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 11 सीट पर जीत हासिल की है. कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच जबकि बीजेपी ने दो सीट पर जीत हासिल की हैय 

नवगठित पार्टी वॉयस ऑफ पीपुल्स पार्टी (वीपीपी) ने चार, एचएसपीडीपी और पीडीएफ ने दो-दो सीट पर जीत हासिल की है जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- Election Results 2023: 'ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे मायने नहीं रखते...', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget