एक्सप्लोरर

Meghalaya Election Result 2023: 'मैं बीफ खाता हूं' कहने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी को मिली करारी हार

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय बीजेपी अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने बीफ खाने वाले बयान पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वे पश्चिम शिलांग निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे थे.

Meghalaya Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मेघालय अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी चुनाव हार गए हैं. वे पश्चिम शिलांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे थे. उन्हें महज 3771 (20.07 %) प्रतिशत वोट मिले और वो तीसरे स्थान रहे. इस सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के पॉल लिंग्दोह ने बाजी मारी है. पॉल लिंग्दोह को यहां 7,917 (42.14%) वोट मिले. उन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहेंड्रो रैपसांग को 3,485 वोटों से हराया है. 

गौरतलब है कि मेघालय बीजेपी अध्यक्ष ने बीफ खाने वाले बयान पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दरअसल, उन्होंने कहा था कि मैं खुद बीफ का सेवन करता हूं. मेघालय में बीफ खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. इसके साथ ही मावरी ने कहा था कि मेघालय ईसाई बहुल राज्य है और अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह ईसाइयों को अधिक सुरक्षा मुहैया कराएगी. 

इस बयान के बाद चर्चा में आये बीजेपी अध्यक्ष 

अर्नेस्ट मावरी ने कहा था कि हम मेघालय में हैं, यहां हर कोई बीफ खाता है, और कोई प्रतिबंध नहीं है. हां, मैं भी बीफ खाता हूं. इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है. यह यहां के लोगों की जीवन शैली है और इसे कोई नहीं रोक सकता. भारत में भी ऐसा कोई नियम नहीं है.

बता दें कि मतगणना से पहले मावरी ने कहा कि उनकी पार्टी मेघालय में इस चुनाव में 10-15 सीटें जीतेगी. मावरी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मतदान के बाद हमने चर्चा की है और हमें विश्वास है कि हम न्यूनतम 10 सीटें और अधिकतम 15 सीटें जीतेंगे.   

बीजेपी को मिली करारी हार 

बताते चलें कि मेघालय विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां बीजेपी को महज तीन सीटें नसीब हुईं. चुनाव से ठीक पहले अपने पुराने साथी एनपीपी से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला फ्लॉप साबित हुआ. विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी राज्य में अपने दम पर सरकार बनाने को लेकर हुंकार भर रही थी लेकिन ये दांव मेघालय में काम नहीं आया. 

ये भी पढ़ें: Election Results 2023 Live: नगालैंड और त्रिपुरा में BJP गठबंधन का परचम, मेघालय में NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget