एक्सप्लोरर

'शताब्दी वर्ष में हर विचारधारा, हर व्यक्ति तक...', संघ की बैठक के बाद बोले RSS नेता सुनील आंबेकर

दिल्ली में आरएसएस संघ की बैठक हुई, जिसमें कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि मुख्य रूप से तीन बातों पर चर्चा हुई है.

संघ की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक दिल्ली में संपन्न हो गई है. इस बैठक के बाद आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि मुख्य रूप से तीन बातों पर चर्चा हुई है. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, किसान और अलग-अलग क्षेत्रों में शामिल लोगों ने प्रशिक्षण लिया.

संघ के शताब्दी साल को लेकर सुनील आंबेकर ने कहा कि हिंदू सम्मेलन मंडल और बस्ती में सम्मेलन होंगे. 58,965 मंडलों समेत 1,03,019 कुल जगहों पर हिंदू सम्मेलन होंगे. 11 हजार से ज्यादा जगहों पर सामाजिक सदभाव बैठकें होंगी.

संघ के कार्य विस्तार पर चर्चा

सुनील आंबेकर ने कहा कि बैठक में संघ के कार्य विस्तार पर चर्चा हुई है और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर बात हुई. सुनील आंबेकर ने कहा कि देशभर के प्रचारकों ने अपने अपने प्रांतों में चल रहे कामों की जानकारी दी. मणिपुर में चल रहे प्रयासों को लेकर भी जानकारी दी गई है. मैतेई और कुकी समुदाय के साथ बातचीत हो रही है और बातचीत में सकारात्मक बातें सामने आ रही हैं. 

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि देश के सीमावर्ती प्रांतों से भी लोग आए, वहां को लेकर भी किस तरह से संघ का कार्य हो रहा है और वेलफेयर के काम किस तरह हो रहे हैं, उसको लेकर चर्चा हुई. देश की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई है. उसको लेकर किस तरह से प्रयास किया जा रहा है, इसपर भी बात हुई.

संघ शिक्षा वर्ग में 17,609 स्वयंसेवकों को मिला प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि देशभर में अप्रैल, मई और जून में संघ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर हुए. इस दौरान 100 वर्ग लगाए गए हैं. 40 साल के नीचे की आयु के 75 वर्ग हुए. इस दौरान संघ शिक्षा वर्ग में 17,609 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण लिया. नागपुर में होने वाला विकास वर्ग द्वितीय वर्ग भी शामिल है. इसमें 8,812 जगहों से शिक्षार्थी आए. 

सुनील आंबेकर ने कहा कि हिंदू समाज में जागरण और सामाजिक बुराइयों को लेकर चर्चा होगी और घर-घर जाने का अभियान भी होगा. संघ दृष्टि से 924 जिलों में प्रमुख नागरिक गोष्ठी भी होगी. शताब्दी वर्ष का उद्देश्य हर व्यक्ति तक पहुंचना और हर प्रकार, हर विचारधारा के लोगों के पास पहुंचने का है.

ये भी पढ़ें:- मराठी भाषा विवाद पर आरएसएस का बड़ा बयान, सुनील आंबेकर बोले- 'सभी लोग पहले से...'

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget