एक्सप्लोरर

कुलभूषण मामले पर भारत की पाक को फटकार, ‘बहानेबाजी छोड़कर परिवार को मिलने दें’

नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के कथित कबूलनामे का वीडियो सामने आने के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है. भारत ने साफ-साफ कहा है कि पाकिस्तान इंटरनेश्नल कोर्ट ऑफ जस्टिस के आदेश का पालन करे औऱ कुलभूषण से मिलने के लिए उनके परिवार वालों को जल्द से जल्द वीजा दे.

पाकिस्तानी सेना की तरफ से जोर जबर्दस्ती कर कुलभूषण का वीडियो जारी कर प्रोपगैंडा फैलाने की कोशिश पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

जाधव को जबरदस्ती कैद करने के मामले में पाकिस्तान फिर बेनकाब

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है, ‘’ये वीडियो कुलभूषण को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की तरफ से मिले कानूनी और काउंसलर एक्सेज अधिकारों का साफ-साफ उल्लंघन है. गढ़े हुए तथ्यों से हकीकत नहीं बदल जाती. पाकिस्तान इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के दिशा निर्देशों की साफ तौर पर अवमानना कर रहा है.’’

बहाने ढूंढ़ने से बचे पाकिस्तान- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, ‘’पाकिस्तान ने आईसीजी  में कुलभूषण की कथित दया याचिका के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है. इसलिए ये कथित दया याचिका पूरी तरह संदेह के घेरे में है. भारत सरकार ने हफ्ते भर पहले फिर से मांग की थी कि कुलभूषण के परिवार वालों को काउंसलर एक्सेज मिले और उन्हें कुलभूषण से मिलने दिया जाए. पाकिस्तान इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के आदेश को माने औऱ उसे फांसी देने के लिए बहाने ढूंढ़ने से बचे.’’

पाकिस्तानी सेना ने जारी किया फर्जी वीडियो

भारत का ये बयान पाकिस्तानी सेना के उस वीडियो पर आया जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुलभूषण ने पाकिस्तानी सेना के सामने दया याचिका दी है. इस कथित दया याचिका को पाकिस्तान कुलभूषण का कबूलनामा बता रहा है.

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में है कुलभूषण का मामला

आपको बता दें कि कुलभूषण का मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में है. कोर्ट ने कुलभूषण की फांसी पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान को कुलभूषण का झूठा कबुलनामा वीडियो दिखाने से मना कर दिया था. लेकिन अब पाकिस्तान ने एक बार फिर दूसरा झूठा वीडियो जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget