एक्सप्लोरर

Hate Crime: कनाडा जाने वाले भारतीय छात्रों को केंद्र सरकार का अलर्ट, हेट क्राइम के चलते वहां पर रहें ‘सतर्क’

Canada Travel: कनाडा जाने वाले यात्रियों और वहां पर पढ़ रहे छात्रों के लिए विदेश मंत्रालय ने आगाह किया है. विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करके इन लोगों सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है.

Canada Travel Advisory: कनाडा (Canada) जाने वाले यात्रियों (Passengers) और वहां पर पढ़ने वाले छात्रों (Students) के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) ने आगाह किया है. इन लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. भारत ने ट्रेवल एडवायज़री (Travel Advisory) जारी करते हुए कहा कि कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों में "तेजी से बढ़ोतरी" हुई है.

सरकार ने कहा है कि विदेश मंत्रालय ने हेट क्राइम के मामलों को और कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों पर कनाडा के अधिकारियों के साथ बात की है. कनाडा के अधिकारियों से इन अपराधों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने की अपील की गई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, "इन अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को अभी तक कनाडा में कोई सजा नहीं दी गई है."

भारत की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त घटनाओं के मद्देनज़र भारतीय नागिरकों और छात्रों से कनाडा में यात्रा और पढ़ाई के दौरान चौकन्ना और सावधान रहने की अपील की जाती है. 

खालिस्तानी जनमत संग्रह पर जताई आपत्ति

भारत ने कनाडा में ‘तथाकथित खालिस्तानी जनमत संग्रह’ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह ‘बेहद आपत्तिजनक’ है कि एक मित्र देश में कट्टरपंथी एवं चरमपंथी तत्वों को राजनीति से प्रेरित ऐसी गतिविधि की इजाजत दी गई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि भारत ने इस मामले को राजनयिक माध्यमों से कनाडा के प्रशासन के समक्ष उठाया है और इस मुद्दे को कनाडा के समक्ष उठाना जारी रखेगा.

गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत

कुछ दिनों पहले ही कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की शनिवार को मौत हो थी. इसके अलावा इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई. हिल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा (एचआरपीएस) की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि मिल्टन में पिछले सोमवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र घायल हो गया था. उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी. पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: Canada: कनाडा की सड़कों पर खूनी खेल, 10 लोगों की मौत, PM जस्टिन ट्रूडो बोले- यह भयानक है

ये भी पढ़ें: Stabbing Cases: लंदन से लेकर न्यूयॉर्क, जापान में देखी गई चाकूबाजी की घटनाएं, जानें कब कितने लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget