एक्सप्लोरर

पाकिस्‍तान ने 15 शहरों पर हमले की नाकाम कोशिश की, MEA बोला- हमारे पास पड़ा है PAK के मंसूबों का मलबा

Operation Sindoor: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में आतंक का गढ़ है.

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमलों की नाकाम कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. विदेश मंत्रालय ने सेना के दो अफसरों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबूत के साथ पाकिस्तान की पोल खोल दी. विदेश मंत्रालय ने ये भी बताया कि पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी कर रहा है, जिसमें 16 नागरीकों की मौत हो गई.

'पाकिस्तान ने आतंकी संगठन का बचाव किया'

विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया. उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान को पहले ही चेतवानी दी थी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन टीआरएफ का बचाव किया.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति में पहलगाम को लेकर बयान जारी करते वक्त TRF का नाम शामिल करने का पाकिस्तान ने विरोध किया. उन्होंने कहा, "भारतीय ने जो जवाब दिया है, वो सटीक, नियंत्रित और केन्द्रित है, उकसाने वाला नहीं है. कोई सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया था, केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

'हमारे पास पड़ा है PAK के मंसूबों का मलबा'

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी में कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया. 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया. इसे एयर डिफेंस सिस्टम ने निष्क्रिय कर दिया. लाहौर में स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया. कई जगह मलबा इसके प्रमाण हैं. पाक ने नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है. कई जगहों पर मोर्टार का इस्तेमाल पाक कर रहा है."

'सबूत देने पर भी नहीं हुई आतंकियों पर कार्रवाई'

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "पाकिस्तान दुनिया भर में आतंक का गढ़ है. पाकिस्तान जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त जांच कमेटी की बात कर रहा है, हम उसके ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो मुंबई हमला, पठानकोट पर भारत ने फॉरेंसिंक सबूत दिए, दोषियों पर कार्यवाई की मांग की. पाकिस्तानी लश्कर ए तैयबा के आतंकी को भारत ने जब पकड़ा, सारे सबूत पाकिस्तान को दिए, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ नहीं किया."

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "संयुक्त जांच का दावा पाकिस्तान की रणनीति है. यह आतंकियों को बचाने का पाकिस्तान का तरीका होता है, ताकि जांच में देरी हो. 7 मई की सुबह भारत ने जो हमले किए थे, वो सभी आतंकी शिविरों पर हुए थे. हमारे ऊपर आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया, यह बेबुनियाद है. हमने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया."

आतंकियों को बचाता है PAK 

विदेश सचिव ने कहा, "दुनिया में कई हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. सबको पता था कि ओसामा बिन लादेन कहां पर था. पाक के मंत्रियों का रिश्ता आतंकियों से है. भारत ने पहले भी आतंकी हमले के सबूत दिए हैं, लेकिन वह हमेशा आतंकियों को बचाता है. पाकिस्तान ने सिख समुदाय को निशाना बनाया."

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दुनिया भर के समुदाय से अपील करते हुए कहा, "अब समय आ गया है कि वे पाकिस्तान की धोखे और आतंक की नीति को पहचानें और उससे सख्ती से निपटें. पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है. दुनिया भर में कई आतंकी हमलों में इसके निशान पाए गए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget