गुड़गांव: सील की गई मस्जिद, लोगों ने किया विरोध
एमसीजी ने शीतला कॉलोनी इलाके में एक मस्जिद सील कर दी है. एमसीजी के एक अधिकारी ने बताया कि नवनिर्मित मस्जिद भारतीय वायुसेना के एक गोला-बारूद डिपो से 300 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में आती है.

गुरुग्राम: गुड़गांव नगर निगम (एमसीजी) ने बुधवार को शीतला कॉलोनी इलाके में एक मस्जिद सील कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए. इस कदम से नाखुश लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और एमसीजी और जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए.
एमसीजी के एक अधिकारी ने बताया कि नवनिर्मित मस्जिद भारतीय वायुसेना के एक गोला-बारूद डिपो से 300 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में आती है. उन्होंने कहा कि नगर निगम ने डिपो के 300 मीटर के दायरे में आने वाले 11 दूसरी बनी नई इमारतों को भी सील किया है.
मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष हाजी शहजाद खान ने कहा है कि एमसीजी ने ‘जानबूझकर’ ये ‘आक्रोशित करने वाला’ कदम उठाया है. खान ने कहा, ‘‘हम हरियाणा की बीजेपी सरकार की समर्थित एमजीसी की मंशा समझते हैं. वे चाहते हैं कि हम गैर-कानूनी काम करें ताकि वे इसे बड़ा मुद्दा बना सकें. इस कदम पर हमें ऐतराज है, लेकिन हम कानून अपने हाथ में नहीं लेंगे और मूक प्रदर्शन के लिए यहां बैठेंगे.’’
एमसीजी के एक प्रवक्ता ने सफाई दी कि शीतला कॉलोनी स्थित मस्जिद चार साल पुरानी है और इसलिए एमसीजी ने दावा किया है कि ये ढांचा नया बना है और कानून का उल्लंघन है.
ये भी देखें
घंटी बजाओ: गन्ना किसानों पर योगी जी की उल्टी वाणी ! गन्ना छोड़ किसान क्यों बेचें सब्जी ?
























