एक्सप्लोरर

आज से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, क्या इस दिवाली दिल्ली का होगा कूड़ा?

दिवाली साफ-सफाई और सुख समृद्धि का त्योहार होता है लेकिन इस दिवाली पर दिल्ली का कूड़ा होने वाला है. आज से दिल्ली के तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने संपूर्ण काम बंद का एलान कर दिया है.

नई दिल्लीः दिवाली साफ-सफाई और सुख समृद्धि का त्योहार होता है लेकिन इस दिवाली पर दिल्ली का कूड़ा होने वाला है. आज से दिल्ली के तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने संपूर्ण काम बंद का एलान कर दिया है. अभी तक सिर्फ पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी ही हड़ताल पर थे लेकिन आज से तीनों नगर निगम के हजारों सफाई कर्मचारी अनिश्निचकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें हर बार आश्वासन देकर या आंदोलन करने पर वेतन देकर शांत कर दिया जाता है लेकिन एरियर देने में आनाकानी की जाती है.

स्वतंत्र मजदूर संयुक्त मोर्चा ने इस आंदोलन का एलान किया. इस आंदोलन में करीब 30 यूनियन शामिल हैं. त्योहार के बीच में हड़ताल पर नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है लेकिन सफाई कर्मचारी आयोग भी अब सफाईकर्मियों के साथ खुलकर खड़ा है. अगर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं लेते हैं तो सफाई कर्मियों और निगम की तनातनी में त्योहार पर दिल्ली का कूड़ा होना तय है.

त्यौहार से पहले दिल्ली में पानी की परेशानी साउथ ईस्ट दिल्ली के कालका जी इलाके में दो दिनों से तक पानी की सप्लाई बंद होने से लोग परेशान हैं. लोग मोबाइल पर स्थानीय विधायक का संदेश भी दिखा रहे हैं. जिसमें लिखा है, ''अमोनिया की मात्रा अधिक होने की वजह से दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है, जल बोर्ड के मुताबिक दो दिनों में सप्लाई में सुधार की उम्मीद है.

लोगों का कहना है कि जब पानी की सप्लाई प्रभावित होने वाली थी तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? ऐन त्योहार के मौके पर पानी की सप्लाई प्रभावित होने से तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget