एक्सप्लोरर

MCD Results 2022: 'रिंकिया के पापा...', MCD में जीत के जश्न में AAP ने चलाया मनोज तिवारी का गाना, वीडियो वायरल

MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. आप की इस जीत से एमसीडी में बीजेपी का 15 साल का शासन भी खत्म हो गया.

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में मनाया है. इस बीच उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के गाने 'रिंकिया के पापा' पर जमकर डांस किया. दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे बुधवार (7 दिसंबर) को जारी किए गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है.

आप ने एमसीडी की 250 में से 134 सीटें जीती हैं जबकि बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में पिछले 15 साल से राज कर रही बीजेपी को बाहर कर दिया है. ऐसे में दिल्ली ही नहीं बल्कि कई राज्यों में आप कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया है. 

मनोज तिवारी के गाने पर नाचे आप कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के हिट गाने 'रिंकिया के पापा' पर खूब डांस किया. इस जश्न का वीडियो भी सामने आया है. आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने बीजेपी पर तंज कसते हुए वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में आम आदमी पार्टी की टोपी पहने कार्यकर्ता 'रिंकिया के पापा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं और गाने का वीडियो एक बड़ी स्क्रीन पर चलता दिख रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

जीत के बाद क्या बोले केजरीवाल?

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के बड़े-बड़े नेता दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित आप के मुख्यालय पहुंचे. यहां अपने संबोधन में सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सभी को दिल्ली की हालत सुधारनी है और मुझे बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी के सहयोग की आवश्यकता है.

केजरीवाल ने कहा कि हमें ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, खासकर केंद्र और प्रधानमंत्री की मदद और आशीर्वाद की. पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- 

MCD Election Result 2022: जीत से गदगद AAP कार्यकर्ताओं ने लगाया नारा- भ्रष्‍टाचार का एक ही काल... केजरीवाल बोले- I Love You Too

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget