एक्सप्लोरर

दिल्ली MCD चुनाव: BJP लागू करेगी गुजरात फॉर्मूला, कटेंगे पुराने पार्षदों के टिकट

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद हैं. अब बीजेपी अगले महीने दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव की तैयारी में जुट गई है. दिल्ली नगर निगम के चुनाव में इस बार बीजेपी गुजरात फॉर्मूला लागू करने जा रही है यानी पुराने पार्षदों के टिकट काट दिए जाएंगे.

विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद बीजेपी की नजर अब दिल्ली पर है. दिल्ली में अगले महीने एमसीडी के चुनाव होने हैं. कल पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें उन्हें बता दिया गया कि अधिकांश का टिकट कटना तय है.

पार्षदों को ये बताया गया है कि इस बार 272 में से 175 सीटों का परिसीमन और रोटेशन होना है. इसका मतलब ये है कि कुछ आरक्षित सीटें सामान्य वर्ग में आएंगी तो कुछ सामान्य वर्ग की सीटें आरक्षित हो जाएंगी. इन हालात में बीजेपी के सिर्फ 45 पार्षद ही ऐसे हैं जो दोबारा लड़ने की हालत में थे.

बैठक के बाद कुछ पार्षदों की आंख में आंसू थे जबकि कुछ पार्टी के आदेश को सिर माथे लगाने की बात कह रहे थे. सिर्फ पूर्व पार्षदों को ही नहीं बल्कि उनके परिवार और रिश्तेदारों को भी टिकट ना देने का फैसला किया गया है. ऐसा प्रयोग बीजेपी गुजरात में भी कर चुकी है जो कामयाब रहा था. आमतौर पर इस तरह का फैसला सत्ता विरोधी लहर को ठंडा करने के लिए किया जाता है.

एमसीडी पर दस साल से बीजेपी का कब्जा है. पिछली बार 2012 में एमसीडी के चुनाव हुए थे, उसके बाद दो बार विधानसभा चुनाव हुए लेकिन बीजेपी को जीत नहीं मिली यही वजह है कि अब बीजेपी नगर निगम के चुनाव में उम्मीदवार का चेहरा बदलना चाहती है.

यह भी पढ़ें-

EVM विवाद: केजरीवाल ने की MCD में बैलेट से चुनाव कराने की मांग, चुनाव आयोग ने किया इनकार

दिल्ली: EVM के खिलाफ सीएम केजरीवाल, बैलेट पेपर से चाहते हैं एमसीडी चुनाव, मिला कांग्रेस का भी साथ

EVM पर सवाल उठाने से पहले ये रिपोर्ट पढ़ें, सब क्लियर हो जाएगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
ट्रेनों से लेकर मेट्रो और शराब की दुकानों तक...CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में क्या-क्या हो गया बंद?
ट्रेनों से लेकर मेट्रो और शराब की दुकानों तक...CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में क्या-क्या हो गया बंद?
Explained: CJP पर सरकार कितनी तैयार? ट्रेन कैंसिल करने से मस्जिदों में ऐलान तक, जानें प्लानिंग!
CJP पर सरकार कितनी तैयार? ट्रेन कैंसिल करने से मस्जिदों में ऐलान तक, जानें प्लानिंग!

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget