एक्सप्लोरर

MCD Elections 2022: AAP ने MCD चुनाव के लिए शुरू किया 'कूड़े पर जनसंवाद' कैंपेन, बीजेपी पर निशाना

पार्टी ने इस अभियान के लिए 600 पार्टी प्रवक्ता अलग-अलग जगहों पर तैनात किए हैं. 13 हजार से ज्यादा बूथों पर कूड़े पर संवाद किए जाएंगे. हर रोज 1000-1200 जगहों पर कूड़े पर संवाद होगा.

MCD Elections: दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज मंगलवार (8 नवंबर) से अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी है. आप विधायक और पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र कालकाजी इलाके से इसकी शुरुआत की. इस बार आम आदमी पार्टी कूड़े के तीनों पहाड़ों को बड़ा मुद्दा बना रही है.

यही वजह है कि पार्टी ने अपने कैंपेन की शुरुआत कूड़े को लेकर ही की है. आम आदमी पार्टी आज मंगलवार यानी 8 नवंबर से रविवार 20 नवंबर तक दिल्ली के अलग-अलग बूथ पर कूड़े पर जनसंवाद कार्यक्रम कर रही है.

कैंपेन के दौरान कूड़े पर सवाल

कैंपेन के दौरान लोगों से कूड़े पर सवाल पूछा जाएगा. आम आदमी पार्टी (AAP) कोशिश कर रही है कि चुनावों में कूड़े को लोगों के बीच एक बड़ा मुद्दा बनाया जा सके. पार्टी ने इस अभियान के लिए 600 पार्टी प्रवक्ता अलग-अलग जगहों पर तैनात किए हैं. इसके साथ ही 13 हजार से ज्यादा बूथों पर इस तरह के कूड़े पर संवाद किए जाएंगे. हर रोज 1000-1200 जगहों पर कूड़े पर संवाद होगा.

क्या कहा आतिशी ने 

इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने कहा, "जनता मन बना चुकी है. MCD के चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देना है. उन्होंने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का काम देखा है. उन्हें अरविंद केजरीवाल पर भरोसा है. उन्हें पता है कि अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिला सकते हैं.

दिल्ली में निगम चुनाव लोकल मुद्दों को लेकर लड़ा जाता है और दिल्ली में इस दौरान सबसे बड़ी समस्या कूड़े के बड़े-बड़े ढेर हैं. इसकी वजह से दिल्ली के लोग बेहद परेशान हैं. इसलिए ये AAP का मुद्दा नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का मुद्दा है जिस पर लोग खुद वोट करेंगे." 

सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी पर जवाब

जब आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी से पूछा गया कि इस चुनाव से पहले सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी लगातार बाहर आ रही है और अब बीजेपी इसे AAP के खिलाफ बड़ा मुद्दा बना रही है. इस पर आतिशी ने जवाब देते हुए कहा, "बीजेपी सबसे बड़े ठग को राजा हरिश्चंद्र बनाने में लगी हुई है. ऐसा लग रहा है कि सुकेश चंद्रशेखर को बीजेपी ने चुनाव में अपना स्टार कैम्पेनर बना दिया है और बीजेपी का पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है."

ये भी पढ़ें:Karnataka: 'अगर मैं गलत साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा', हिंदू को लेकर विवादित बयान पर कायम सतीश जारकीहोली

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget