एक्सप्लोरर

MCD चुनाव: वोटिंग से पहले कर लें ये तैयारी, यहां जानें- क्या ले जाना है और क्या नहीं?

नई दिल्ली: रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. ऐसे में आपका एक वोट अगले पांच साल के लिए आपकी और आपके इलाके की किस्मत भी तय करेगा. इसके लिए जरूरी है कि आप समय पर और बिना किसी परेशानी के वोट दें. मतदान केंद्र पर जाने से पहले आपको क्या तैयारी करनी चाहिए इसके बारे में भी जान लीजिए.

वोट डालने के लिए क्या-क्या होना जरूरी है?

वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है, तभी आप वोट डाल पाएंगे. मतदान केंद्र पर अपना फोटो वोटर स्लिप या वोटर आईकार्ड लेकर जाएं. वोटर स्लिप न मिला हो तो मतदान केंद्र में मौजूद BLO से आप डुप्लीकेट स्लिप मांग सकते हैं.

मतदान केंद्र पर क्या लेकर नहीं जाएं?

मोबाइल फोन लेकर वोट डालने नहीं जाएं. मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है. किसी दूसरे शख्स का फोटो पहचान पत्र या प्रचार सामग्री भी साथ ले जाना मना है.

शाम 5:30 बजे से पहले जरूर डाल दें वोट

इसके साथ ही अपने मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच पहुंच जाएं. शाम 5:30 बजे के बाद आप मतदान केंद्र पर पहुंचते हैं तो वोट नहीं डाल पाएंगे.

वोटर आईकार्ड नहीं है तो कैसे वोट दें?

पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, केंद्र राज्य सरकार या पब्लिक सेक्टर की कंपनियों से जारी फोटो आईडीकार्ड, फोटो वाला बैंक पासबुक…इनमें से कोई भी पहचान पत्र दिखाकर आप वोट दे सकते हैं, बशर्ते मतदाता सूची में आपका नाम हो.

आपका वोट किसी और ने डाल दिया तो?

मतदान केंद्र पर प्रिसाइडिंग अफसर को शिकायत करें. अपनी उंगलियां दिखाकर साबित करें कि आपने वोट नहीं डाला है. वो आपकी पहचान कर एक फॉर्म भरवाएगा. फिर आप अपना वोट डाल सकेंगे.

गड़बड़ी की शिकायत कहां करें?

चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1800-180-1950 पर आप मतदान केंद्र की गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget