एक्सप्लोरर

MCD Election Result 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव में NOTA ने बनाया रिकॉर्ड, पड़े इतने वोट

MCD Election: इस बार नोटा को 57 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपनी पहली पसंद चुना. यानी 57 हजार ऐसे मतदाता थे जिन्हें अपने वॉर्ड के प्रत्याशी पसंद नहीं थे. यही वजह है कि उन्होंने अपना मत नोटा को दिया.

 MCD Result: दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, भाजपा 104 सीटें, कांग्रेस 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 पर जीत दर्ज की है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार दिल्ली की जनता ने 'उपरोक्त में से कोई नहीं' यानी नोटा पर जमकर बटन दबाया है.

इस बार नोटा को 57 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपनी पहली पसंद चुना. यानी 57 हजार ऐसे मतदाता थे जिन्हें अपने वॉर्ड के प्रत्याशी पसंद नहीं थे. यही वजह है कि उन्होंने अपना मत नोटा को दिया. एमसीडी चुनाव में कुल 73,35,825 मत डाले गए. इनमें से 57,545 या कुल मतों का 0.78 प्रतिशत लोगों ने NOTA को चुना. पिछले चुनावों की तुलना में ये संख्या 8300 ज्यादा है.

बता दें कि 2017 में, कुल 49,235 या 0.69 प्रतिशत वोट नोटा पर पड़े थे. 2017 के चुनावों में सबसे ज्यादा नोटा वोटों की संख्या उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में देखी गई थी. तब एमसीडी चुनाव में कुल 71,36,863 वोट पड़े थे. दक्षिण निगम (एसडीएमसी) क्षेत्राधिकार में, नोटा की गिनती 19,190 (कुल मतों का 0.71 प्रतिशत ) थी, जबकि उत्तरी निगम और पूर्वी निगम (ईडीएमसी) क्षेत्रों में यह आंकड़ा क्रमशः 19,762 (0.74) और 10,283 (0.58) था. बता दें कि पिछले चुनावों में एमसीडी के तीन भाग थे लेकिन इस बार एमसीडी का एकीकृत कर दिया गया था.

मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं: केजरीवाल

MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं. दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं. 

ये भी पढ़ें: MCD Election Results 2022: एमसीडी चुनाव में AAP ने दर्ज की बंपर जीत, कार्यकर्ताओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget