एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: बीजेपी और संघ के विचारकों के पाठ पढ़ेंगे MBBS के छात्र, कांग्रेस ने कहा- पाठ्यक्रम का भगवाकरण हो रहा है

Madhya Pradesh News: विश्वास सारंग का दावा है कि इन विचारकों को पढ़कर छात्र बेहतर डॉक्टर बनेंगे. जब उनसे सवाल पूछ गया कि आर एस एस के विचारकों को क्यों जोड़ा गया तो उन्होंने अपने फैसले का बचाव किया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मेडिकल के छात्र अब अपने पहले साल के पाठ्यक्रम में बीजेपी और संघ के विचारकों के पाठ भी पढ़ेंगे. मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस बारे में विभाग को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि एमसीआई के नए आदेश के मुताबिक पहले साल के छात्रों को अपने फाउंडेशन के कोर्स में मूल्य आधारित शिक्षा के नाम पर विचारकों और विद्वानों को पढ़ना तय हुआ है. 

इसके तहत चरक, सुश्रुत, विवेकानंद के साथ ही बी आर अम्बेडकर, दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर केशव हेडगेवार के विचार छात्रों को पढ़ाए जाएं. इस नई पहल को पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए पांच डॉक्टर की कमेटी भी बनाई गई है. 

मंत्री विश्वास सारंग का दावा है कि इन विचारकों को पढ़कर छात्र बेहतर डॉक्टर बनेंगे. जब उनसे सवाल पूछ गया कि आर एस एस के विचारकों को क्यों जोड़ा गया है तो उन्होंने अपने इस फैसले का बचाव किया और कहा कि इसमें गलत क्या है? ये सभी विद्वान लोग रहे हैं, जिनके पाठ छात्रों को पढ़ाए जाएंगे.
 
उधर कांग्रेस ने इस पहल को मेडिकल पाठ्यक्रम का भगवाकरण करार दिया है. पार्टी के प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा है कि ये ध्यान भटकाने की कवायद है. उन्होंने सवाल किया है कि मंत्री सारंग ने डॉक्टर मोहन भागवत को क्यों छोड़ दिया. प्रदेश के सामाजिक मामलों में अपनी आवाज़ उठाने वाले व्यापम के व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय ने इस पहल का विरोध कर कहा कि नैतिक मूल्य पढ़ना था तो देश और दुनिया के बड़े डॉक्टरों की जीवनी पढ़ाई जाती, जिससे छात्रों का भला होता. फिलहाल अब ये मामला गर्मा गया है और कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध करने का फैसला किया है.

Kisan Mahapanchayat: प्रियंका गांधी बोलीं- किसानों के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता

सरकार ने किया दवाओं के रेट्स में फेरबदल, जानें कौन सी दवाएं हुई सस्ती और महंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget