एक्सप्लोरर

आठ महीने में मायावती ने तीसरी बार लोकसभा में बीएसपी का नेता बदला

38 साल के रितेश पांडे पहली बार सांसद बने हैं. इस से पहले वे विधायक थे. 2017 में वे अंबेडकरनगर के जलालपुर से एमएलए का चुनाव जीते थे. उनकी छवि एक सुलझे नेता की है.

लखनऊः आठ महीने में मायावती ने तीसरी बार लोकसभा में अपना नेता बदल दिया. अब रितेश पांडे लोकसभा में बीएसपी के संसदीय दल के नेता होंगे. वे अंबेडकर नगर से सांसद हैं. अब तक ये ज़िम्मेदारी दानिश अली देख रहे थे. अमरोहा के लोकसभा सांसद दानिश के कुछ बयानों को लेकर मायावती उनसे नाराज़ हो गईं. आख़िरकार उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी.

दानिश से पहले श्याम सिंह यादव लोकसभा में संसदीय दल के नेता थे. लेकिन कुछ ही महीनों बाद वे भी मायावती की गुडबुक से बाहर हो गए. मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए बीएसपी अध्यक्ष ने दानिश को ये काम दे दिया. वे पार्टी के सीनियर लीडर सतीश चंद्र मिश्र के करीबी माने जाते हैं.

ट्वीट कर दी जानकारी

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर ताज़ा फ़ैसले की जानकारी दी है. उन्होंने दानिश अली को हटा कर रितेश पांडे को लोकसभा में नेता बनाए जाने की वजह भी बताई है. मायावती ने कहा कि पार्टी के यूपी अध्यक्ष और लोकसभा में नेता एक ही बिरादरी के हो गए थे. इसीलिए ये फ़ैसला करना पड़ा.

अभी मुनकाद अली बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. मायावती का कहना है सामाजिक समीकरण ठीक करने के लिए ऐसा किया गया. लेकिन पार्टी के एक पूर्व सांसद बताते हैं कि ये सब तो बहाना है.

रितेश पांडे पहली बार बने हैं सांसद

38 साल के रितेश पांडे पहली बार सांसद बने हैं. इस से पहले वे विधायक थे. 2017 में वे अंबेडकरनगर के जलालपुर से एमएलए का चुनाव जीते थे. उनकी छवि एक सुलझे नेता की है.

रितेश के पिता राकेश पांडे भी अंबेडकरनगर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं. वे अपने इलाक़े के बाहुबली नेता माने जाते थे. लेकिन रितेश ने अपने पिता से अलग अपनी छवि बनाई है. लोकसभा में नेता बनने से पहले उन्हें उप नेता की ज़िम्मेदारी दी गई थी. लोकसभा में बीएसपी के दस सांसद हैं. ये सभी यूपी से हैं.

जानिए- नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को, इन जिलों में रह चुके हैं एसपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget