एक्सप्लोरर

गर्मी का कहरः बिहार में लू के कारण 40 की मौत, दिल्ली में बारिश की संभावना

बारिश न होने के कारण गर्मी का कहर देश भर में जारी है. मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि आज दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. गर्मी और लू के कारण बिहार में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्लीः गर्मी के कहर से दिल्ली समेत उत्तर भारत में रह रहे लोग परेशान हैं. बिहार में गर्मी और लू के कारण लगातार लोगों की मौत हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीआर) में कई दिनों से जारी भारी गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज सुबह दिल्ली का मौसम सुहावना रहा.

मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है.

गर्मी का कहरः बिहार में लू के कारण 40 की मौत, दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है. सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 54 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया. रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार में लू से जारी है मौत

बिहार में गर्मी और लू के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य सरकार ने 19 जून तक स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं. अलग-अलग जिलों में लोग लू लगने के कारण लोगों की लगातार मौत हो रही है.

गर्मी का कहरः बिहार में लू के कारण 40 की मौत, दिल्ली में बारिश की संभावना

गर्मी के कारण न सिर्फ आदमी बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं. हर कोई गर्मी से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. लोग बारिश की उम्मीद बनाए हुए हैं लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है.

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह मौसम साफ है और हवाओं के चलने से धूप तथा गर्मी का असर कम है. हालांकि, उमस का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण गर्मी से राहत मिली है. साथ ही, बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हुई, इससे भी गर्मी से राहत मिली है.

बिहार में मौत बनकर बरस रही सूरज से गर्मी, नवादा में 12 की गई जानें

राजस्थान के कई इलाकों में सूखा..लेकिन अलवर में 'पानी ही पानी', जरूर देखें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget