एक्सप्लोरर

दिल्ली: जिंदा नवजात को मरा हुआ बताने वाला मैक्स अस्पताल दोबारा खुला

अस्पताल का कहना है कि वित्त आयुक्त अदालत ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के 8 दिसंबर के आदेश पर रोक लगाने के बाद अस्पताल ने कामकाज करना शुरू कर दिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल के जिंदा बच्चे को मृत घोषित करने के मामले के तूल पकड़ने के बाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द होने के कुछ दिनों बाद आज को अस्पताल ने दोबारा कामकाज करना शुरू कर दिया. अस्पताल का कहना है कि वित्त आयुक्त अदालत ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के 8 दिसंबर के आदेश पर रोक लगाने के बाद अस्पताल ने कामकाज करना शुरू कर दिया है.

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "हम अपने सभी मरीजों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं." अस्पताल ने अपीलीय प्राधिकरण से लाइसेंस रद्द से रोक हटाने की अपील की थी.

AAP ने एलजी पर लगाया आरोप आम आदमी पार्टी ने मैक्स अस्पताल के काम को दोबारा शुरू करने को लेकर उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है. पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा, ''बड़ा सवाल ये है कि ये ऑथोरिटीज़ खुद से निर्णय ले रही हैं या किसी के दबाव में निर्णय ले रही हैं? एलजी साहब को अब बताना पड़ेगा कि उनकी जवाबदेही जनता के प्रति है या इन लापरवाह अस्पतालों के प्रति है.''

उन्होंने कहा, ''आम आदमी की अपीलीय प्राधिकरण तक इतनी पहुंच नहीं होती है. अथॉरिटी में ऐसे कौन लोग बैठे हैं जिनका मन इन लापरवाह अस्पतालों के साथ तो है, लेकिन उन नवजात के परिवारों के साथ नहीं, जिन्होंने अपना बच्चा खोया है''

एलजी ने किया आरोपों से इनकार आम आदमी पार्टी के आरोपों का दिल्ली के उपराज्यपाल ने विरोध किया है. एलजी कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक दिल्ली सरकार के मैक्स अस्पताल को लेकर लिए गए किसी फैसले के बारे में कोई औपचारिक जानकारी ही नहीं दी गई और जब कोई औपचारिक जानकारी है ही नहीं तो फिर उस पर रोक लगाने का सवाल ही नहीं उठता है.

क्या है मामला? गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने आठ दिसंबर को 250 बिस्तरों वाले मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था. सरकार ने यह कदम चिकित्सकों द्वारा 30 नवंबर को जिंदा नवजात को मृत बताने के मामले के उजागर होने के बाद उठाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget