एक्सप्लोरर

जूली से अलग होने पर प्रोफेसर मटुकनाथ ने कहा- शरीर से अलग हैं लेकिन दिल का साथ बना हुआ है

मटुकनाथ ने जूली से अपने प्रेम और उनसे अलग होने से जुड़ी कई बातों से पर्दा उठाया है. उन्होंने कहा है कि हम दोनों में से किसी ने एक दूसरे को नहीं छोड़ा है.

नई दिल्ली: साल 2006 में अपने से 30 साल छोटी स्टूडेंट जूली के साथ प्रेम कहानी से चर्चा में आए प्रोफेसर मटुकनाथ ने अपनी लवस्टोरी को लेकर खुलकर बात की है. मटुकनाथ ने जूली से अपने प्रेम और उनसे अलग होने से जुड़ी कई बातों से पर्दा उठाया है. उन्होंने कहा है कि हम दोनों में से किसी ने एक दूसरे को नहीं छोड़ा है. हमारा शरीर और जगह साथ नहीं है लेकिन हम दोनों का दिल एक ही साथ है.

मटुकनाथ ने कहा प्रेम का संबंध उसके टिकाऊपन से बिल्कुल नहीं है. प्रेम का संबंध उसकी संवेदनशीलता से है. प्रेम तीन तल में रहता है, पहला शरीर का तल है जिसमें विवाह हो जाता है और वो टिकाऊ हो सकता है क्यों कि वो वास्तव में प्रेम नहीं है. दूसरा मन के तल का प्रेम है, मन चंचल है इसलिए इस प्रेम का कोई भरोसा नहीं है, मन बदलेगा तो प्रेम चला जाएगा. तीसरा प्रेम हार्दिक होता है, जिसका संबंध करुणा से होता है. वो प्रेम खत्म नहीं होता और हम लोगों ने जो प्रेम किया है वह शरीर और मन को होते हुए हृदय के तल पर स्थित है. और उस तल में यह आवश्यक नहीं है कि आपका प्रेमी आपके पास हो.

जूली से बिछड़ने के सवाल पर मटुकनाथ ने कहा, हम दोनों में से किसी ने एक दूसरे को नहीं छोड़ा है. हमारा शरीर और जगह साथ नहीं है लेकिन हम दोनों का दिल एक ही साथ है. मटुकनाथ ने कहा वह अज्ञात स्थान पर है. जूली मेरे टच में भी है और जब इच्छा होती है तो वह मुझसे बात भी करती है. प्रेम ने जूली का पुराना जीवन तबाह कर दिया है और अब जो जूली अवतरित होगी उसे सब देखते ही रह जाएंगे. खुदा का नूर टपकेगा उसके चेहरे से.

पत्नी के बारे में सवाल पूछने पर मटुकनाथ ने कहा कि मैने उनके साथ कोई ज्यादती नहीं की है मैने सिर्फ प्रेम किया है. अपनी पत्नी और जूली दोनों से दूर होने के सवाल पर मजाकिया अंदाज में मटुकनाथ ने जवाब दिया- 'न खुदा ही मिला न विशाल-ए- सनम, न इधर के रहे न उधर के रहे'.

मटुकनाथ ने यह भी कहा कि मेरे जीवन में प्रेमिकाएं अनंत हैं. मैं किसी स्त्री को इंकार नहीं कर सकता कि वह मेरी प्रेमिका न बने. यह मेरे लिए संभव नहीं है.

आपको बता दें कि मटुकनाथ और जूली साल 2006 में अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में आए थे. इसके बाद दोनों काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे. लेकिन साल 2014 में जूली मटुकनाथ को छोड़कर पटना से चली गई. फिलहाल जूली, मटुकनाथ के साथ नहीं है.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget