एक्सप्लोरर

Watch: हेमा मालिनी बोलीं- अयोध्या, काशी के बाद मथुरा को भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद

Politics on Mathura: कृष्ण मंदिर पर विवाद पिछले साल मथुरा जिला अदालत में अपील दायर करने के बाद शुरू हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद स्थल भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है.

Hema Malini on Mathura Temple: बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रविवार को उम्मीद जताई कि अयोध्या (Ayodhya) और काशी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा. साथ ही उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का भी हवाला दिया. हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रविवार को इंदौर में कहा, 'राम जन्मभूमि और काशी के कायाकल्प के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी बहुत महत्वपूर्ण है.' 

मालिनी ने कहा, 'प्यार और स्नेह के प्रतीक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की सांसद होने के नाते, मैं कहूंगी कि एक भव्य मंदिर होना चाहिए. एक मंदिर पहले से ही है और मोदी जी द्वारा विकसित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह इसे नया रूप दिया जा सकता है. यह परिवर्तन (काशी विश्वनाथ का कायाकल्प और पुनर्विकास) बहुत कठिन था. यह उनकी (मोदी की) दूरदर्शिता को दर्शाता है. मथुरा में भी ऐसा ही होगा.'

मथुरा में मंदिर बनाने को लेकर पहले कई मंत्री दे चुके हैं बयान 
इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्यान ने कहा था कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, कृष्णा की जन्मभूमि मथुरा में भी 'कुछ बड़ा और भव्य' बनाया जाना चाहिए. राम की भूमि में तो भव्य मंदिर बन गया है, पर कृष्णा की भूमि में कुछ बड़ा होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-
Winter Season: दिल्ली, UP समेत शीत लहर की चपेट में आए कई राज्य, जानें कब मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

UP Election 2022: योगी सरकार पर जमकर बरसे हार्दिक पटेल, IT Raid पर भी कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने पहले कहा था कि साइट पर एक कृष्ण मंदिर बनाया जाना चाहिए. बलिया से बीजेपी सांसद रवींद्र कुशवाहा ने भी इसी तरह का बयान दिया था. उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार कृषि कानूनों को निरस्त कर सकती है, तो वह मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 को भी वापस ले सकती है. इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट किया था, "अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर का शिलान्यास शुरू हो गया है, अब मथुरा की तैयारी की जा रही है."

दरअसल, कृष्ण मंदिर पर विवाद पिछले साल लखनऊ के एक वकील और पांच अन्य लोगों द्वारा मथुरा जिला अदालत में अपील दायर करने के बाद शुरू हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद स्थल भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है. एक स्थानीय अदालत 17वीं सदी की मस्जिद को 'हटाने' की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget