एक्सप्लोरर

ED की नजर जमात के पास आने वाले डोनेशन पर,मरकज के सदस्य मुरसलीन से की गई पूछताछ

ED की नजर जमात के पास आने वाले डोनेशन पर है.वहीं मरकज के सदस्य मुरसलीन से पूछताछ की गई है.

नई दिल्ली: तब्लीगी जमात मामले में ईडी का शिकंजा जमात को आने वाले डोनेशन पर कसने लगा है. ईडी ने तब्लीगी मरकज मामले में मरकज के प्रमुख सदस्य मुरसलीन से पूछताछ की. जांच एजेंसी को शक है कि मुरसलीन ही वह शख्स है जो जमात को मिलने वाली डोनेशन में अहम रोल अदा किया करता था. साथ ही ईडी ने जमात का पिछले 7 सालों का फाइनेंशियल रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है. इस महीने के आखिर तक तब्लीगी जमात मामले में दिल्ली पुलिस और ईडी दोनों मिलकर कई अहम और कड़े निर्णय ले सकते हैं.

तब्लीगी जमात मामले में ईडी की जांच धीरे-धीरे जमात को मिलने वाले डोनेशन पर कसने लगी है. अब तक की जांच के दौरान जांच एजेंसी को पता चला की जमात के कोर सदस्यों की टीम में से एक मुरसलीन जमात में आने वाले विदेशी जमातियों के संपर्क में रहता है. साथ ही मुरसलीन ने अनेकों बार विदेशी यात्राएं भी की हैं. ऐसे में जांच एजेंसी को शक है कि मुरसलीन ही वह शख्स है जिसके जरिए जमात के पास विदेशों से डोनेशन का पैसा आया करता था.

ईडी ने मुरसलीन को नोटिस जारी किया लेकिन पहली बार मुरसलीन ईडी के सामने पेश नहीं हुआ और उसके वकील ने ईडी को बताया कि मुरसलीन अभी पेश नहीं हो सकता लेकिन ईडी ने जवाब में दूसरा नोटिस जारी कर दिया जिस पर मुरसलीन को ईडी के सामने पेश होना पड़ा.

सूत्रों के मुताबिक मुरसलीन से पूछताछ के दौरान उसकी कुल विदेश यात्राओं का ब्यौरा मांगा है. साथ ही यह भी पूछा है कि उसकी जानकारी के मुताबिक जमात को किन किन देशों से डोनेशन या चंदा आता था. सूत्रों ने बताया कि मुस्लिम ने कुछ सवालों के जवाब देने के लिए ईडी से कुछ और समय मांगा है. ईडी जल्दी मुरसलीन को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुला सकता है.

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी तब्लीगी जमात से उसके पिछले 7 सालों का फाइनेंशियल रिकॉर्ड भी तलब किया. दिल्ली पुलिस को मात्र 1 साल का ही फाइनेंशियल रिकॉर्ड मिला था. सूत्रों ने बताया कि यह रिकॉर्ड तब्लीगी जमात के सदस्यों ने किसी और जगह पर भी रखा हुआ था लेकिन ईडी के इस मामले में सख्ती बरतने के बाद 7 सालों का फाइनल रिकॉर्ड अब ईडी के कब्जे में आ गया है. यह पूरा का पूरा रिकॉर्ड उर्दू में बताया गया है जिसे ईडी अंग्रेजी और हिंदी में ट्रांसलेट करा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में मुरसलीन नामक जिस शख्स से पूछताछ हुई है वह शक्स भी उर्दू में लिखता है और मरकज की कुछ खातों का हिसाब भी रखता है. सूत्रों का दावा है इस महीने के आखिर तक तब्लीगी जमात जांच मामले में अनेक अहम और बड़े खुलासे हो सकते हैं. ध्यान रहे कि तब्लीगी जमात मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है और इस मामले में अनेक लोगों से पूछताछ की गई है.

साथ ही दिल्ली पुलिस भी अनेक लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मौलाना साद से भी कहा है कि वह अपना सरकारी अस्पताल में कोरोना टेस्ट करा ले और उसकी रिपोर्ट पुलिस के सामने पेश करें. सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिर तक दिल्ली पुलिस भी इस मामले में अहम निर्णय ले सकती है ध्यान रहे कि दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है.

ये भी पढ़ें-

शेन वॉर्न ने स्टीव वॉ के रन आउट को किया याद- कहा उससे स्वार्थी क्रिकेट मैंने आज तक नहीं देखा

चीन पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- जिनपिंग से अभी बात नहीं करना चाहता, आगे देखेंगे क्या होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग
SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग
अब रेल से कश्मीर तक पहुंचेंगे बिस्किट, BDU की कोशिश से कमोडिटी बास्केट में विविधता
अब रेल से कश्मीर तक पहुंचेंगे बिस्किट, BDU की कोशिश से कमोडिटी बास्केट में विविधता
4 शहरों में अटिका गोल्ड के 16 ठिकानों पर ED के छापे, दो दिन चली रेड
4 शहरों में अटिका गोल्ड के 16 ठिकानों पर ED के छापे, दो दिन चली रेड
ज्यूरिख से दिल्ली उड़ान से पहले Air India का पायलट ने किया था नशा, सस्पेंड
ज्यूरिख से दिल्ली उड़ान से पहले Air India का पायलट ने किया था नशा, सस्पेंड

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget