एक्सप्लोरर

Maharashtra News: मैं मराठी में क्यों बोलूं? महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल, BJP बोली- महाराष्ट्र में हैं तो सीखना चाहिए

Chitra Kishor Wagh: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. एक टेलीकॉम कंपनी की महिला कर्मचारी के मराठी बोलने से इनकार करने पर बीजेपी MLC चित्रा वाघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Marathi Language Controversy: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी की महिला कर्मचारी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक ग्राहक से मराठी में बात करने से इनकार कर रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य (MLC) चित्रा वाघ ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

चित्रा वाघ ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा "अगर कोई महाराष्ट्र में रहता है तो उसे मराठी भाषा का ज्ञान होना चाहिए. अगर नहीं है तो कम से कम उसे सीखने और इसका सम्मान करने की इच्छा होनी चाहिए." उन्होंने एयरटेल गैलरी की महिला कर्मचारी पर अहंकारी और असभ्य व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए टेलीकॉम कंपनी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

कर्मचारियों के लिए मराठी अनिवार्य करने की मांग

चित्रा वाघ ने टेलीकॉम कंपनी से मांग की कि आगे से हर गैलरी में काम करने वाले कर्मचारियों को मराठी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य किया जाए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कंपनी को मराठी भाषा में दक्ष उम्मीदवारों को प्राथमिकता देकर भर्ती करनी चाहिए.

वायरल वीडियो में क्या था?

वायरल वीडियो को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शूट किया गया था, जिसमें ये देखा गया कि मुंबई के एक स्थानीय एयरटेल गैलरी में ग्राहक की शिकायत का समाधान नहीं किया गया और कर्मचारी का व्यवहार अनुचित रहा. वीडियो में महिला कर्मचारी ये कहते हुए दिखाई दी "मैं मराठी में क्यों बोलूं? कहां लिखा है कि महाराष्ट्र में मराठी बोलनी जरूरी है? आप मुझसे ठीक से बात करें." जब सीनियर स्टाफ आउटलेट पर पहुंचे तो महिला कर्मचारी ने दोबारा कहा "मराठी मेरे लिए अहम नहीं है. हम हिंदुस्तान में रहते हैं और कोई भी किसी भी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है."

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget