एक्सप्लोरर

Har Har Mahadev Movie Controversy: पुणे और ठाणे में रोकी गई मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ की स्क्रीनिंग, ये है बड़ी वजह

Movie: शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' और 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' (आगामी फिल्म) पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इसमें गलत तथ्य हैं.

Protest Against Marathi Film Har Har Mahadev: महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ कुछ संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए. उन्होंने इसकी आलोचना करते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद इस फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे शहर में मराठा संगठन के सदस्यों ने फिल्म के शो में रुकावट पैदा की, जबकि ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी.

एक दिन पहले ही संभाजी छत्रपति ने दी थी चेतावनी

बता दें कि एक दिन पहले, पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज संभाजी छत्रपति ने इस मामले में चेतावनी दी थी कि यदि महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो वह इस तरह की फिल्मों का विरोध करेंगे और उनकी रिलीज को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

'वेदत मराठे वीर दौडले सात' को लेकर भी विरोध

शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने (हाल ही में रिलीज हुई) मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' और 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' (एक आगामी फिल्म) पर भी अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की. संभाजी ब्रिगेड के नेता संतोष शिंदे ने इस मामले पर कहा कि, ‘संभाजी ब्रिगेड' के सदस्यों ने पुणे के एक सिनेमाघर में 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग रोक दी और सिनेमाघर मालिक को चेतावनी भी दी है. उन्होंने बताया कि 'हर हर महादेव' में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है, जबकि जबकि 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' में 'मावले' (छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक) का भयावह चित्रण किया गया है.

दर्शकों में दिखा डर

अलग-अलग संगठनों की ओर से इन दोनों फिल्मों को लेकर किए गए प्रदर्शन ने आम लोगों को काफी डरा दिया. दरअसल इन सगंठन के कार्यकर्ता सीधे थियेटर पहुंचे, फिर वहां नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे. यह देखकर दर्शक डर गए. किसी भी तरह की अनहोनी के डर से अधिकतर दर्शक थियेटर से फौरन बाहर निकल गए.

ये भी पढ़ें-

MCD Election: एमसीडी चुनावों को लेकर मंगलवार से दिल्ली के सभी बूथ पर "कूड़े पर जनसंवाद" करेगी AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद
UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget