एक्सप्लोरर

असम: चाय बगान में काम करने वाले 69 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत, कई की हालत गंभीर

असम के गोलाघाट जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर लोग चाय बगान में काम करने वाले थे. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

गुवाहाटी: असम के गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

बीजेपी विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने बृहस्पतिवार को शराब पी थी और शराब को एक ही विक्रेता से खरीदा गया था. ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे.

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच आबकारी विभाग को सौंपी गई है. असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं. घटना को लेकर जिले के दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

गोलाघाट सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाये गये ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर थी. मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडल आयुक्त जूली सोनोवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और एक महीने के भीतर सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.

सोनोवाल ने राज्य के ऊर्जा मंत्री तपन कुमार गोगोई, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और विधायक मृणाल सैकिया को घटनास्थल का दौरा करने को कहा है. असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है.

वहीं, कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget