एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का मास्टर प्लान! बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता होने वाले हैं पार्टी में शामिल

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी में सपा और आरएलडी के कई नेता शामिल होने वाले हैं.

Lok Sabha Elections 2024: देश में होने वाले अगले आम चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. जिसे देखते हुए सभी मुख्य पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. विपक्षी दलों ने जहां महागठबंधन कर लिया है तो बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) का कुनबा भी बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी का मास्टर प्लान है कि हर महीने दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई जाए. 

सपा विधायक दारा सिंह चौहान बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और एलजेपी के चिराग पासवान भी अब बीजेपी के साथ हैं. इसके अलावा 24 जुलाई को सपा और आएलडी के कई नेता पार्टी में शामिल होंगे. 

ये नेता हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

सूत्रों का कहना है कि आरएलडी नेता व पूर्व सांसद राजपाल सैनी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इनके अलावा पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी भी बीजेपी में आ सकते हैं. सपा नेता जगदीश सोनकर, सपा नेता सुषमा पटेल, गुलाब सरोज और पूर्व विधायक अंशुल वर्मा भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. 

बढ़ता जा रहा एनडीए का कुनबा

बीजेपी के नेतृत्व में बीती 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की मीटिंग हुई थी जिसमें सत्तारूढ़ दल ने शक्ति प्रदर्शन किया था. इस बैठक में 38 पार्टियों ने हिस्सा लिया था. इस बैठक से पहले ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए में शामिल हो गई थी. 

विपक्षी दलों का महागठबंधन

एक तरफ जहां एनडीए में पार्टियों की संख्या बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने भी महागठबंधन कर लिया है. इस गठबंधन को 'इंडिया' नाम दिया गया है. इसमें अब तक 26 पार्टियां शामिल हैं. विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में बुलाई गई है. जहां इस गठबंधन के संयोजक के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- 

Chirag Paswan: NDA का हिस्सा बनने के बाद चिराग 2024 चुनाव की रणनीति पर कही बड़ी बात, चाचा पारस को दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget