एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र बीजेपी का 'बड़ा बुधवार', कई विपक्षी दिग्गज होंगे पार्टी में शामिल

एनसीपी के विधायक शिवेंद्रसिंह भोसले, वैभव पिचड, संदीप नाईक और कांग्रेस के विधायक कालीदास कोलंबकर ये सभी बुधवार की दोपहर मुंबई के गरवारे क्लब में आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

मुंबई: 31 जुलाई की तारीख महाराष्ट्र बीजेपी के लिये एक बड़ा दिन है. कांग्रेस और एनसीपी जैसी विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता कल आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. विपक्षी पार्टियों से आनेवाले इन नेताओं में 4 विधायक और 52 पार्षद शामिल हैं. इस साल ये पहली बार हो रहा है कि इतने सारे विपक्षी नेता एकसाथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

एनसीपी के विधायक शिवेंद्रसिंह भोसले, वैभव पिचड, संदीप नाईक और कांग्रेस के विधायक कालीदास कोलंबकर ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर हरिभाऊ बागडे से अलग अलग मुलाकात करके आज अपने इस्तीफे सौंप दिये. बुधवार की दोपहर मुंबई के गरवारे क्लब में ये सभी आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इन 4 विधायकों के अलावा नवी मुंबई महानगरपालिका में एनसीपी के 52 पार्षद भी बीजेपी की सद्स्यता लेंगे. पार्टी प्रवेश समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में होगा.

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और एनसीपी के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जिनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल सबसे बडा नाम था. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी शिवसेना की सदस्यता ले ली. चुनाव के बाद भी दलबदल का ये सिलसिला जारी रहा. पिछले हफ्ते ही एनसीपी के मुंबई इकाई के प्रमुख और पूर्व विधायक सचिन अहिर शिवसेना में शामिल हुए. इसी महीने शाहापुर से एनसीपी के विधायक पांडुरंग बरोरा ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर शिवसेना की सदस्यता ले ली.

अपनी पार्टियों से नेताओं के इस तरह से पलायन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी में हडकंप मचा हुआ है. जो आला नेता अब भी इन दोनो पार्टियों में बचे हुए हैं, उनका कहना है कि सत्ताधारी गठबंधन इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का डर दिखा कर उनके नेताओं को अपने साथ ले रही है.

बीजेपी में अचानक आई विपक्षी नेताओं की इस बाढ से खुद बीजेपी के भीतर भी तनातनी शुरू हो गई. पार्टी के पुराने नेता चिंतित हो गये हैं कि बाहर से आनेवाले नेताओं को नवाजने के लिये कहीं उनकी उम्मीदों पर पानी न फेर दिया जाये. कई नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ऐसे नेताओं में खुलकर सामने आईं नवी मुंबई के बेलापुर से बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे जिन्होने मुख्यमंत्री से मिलकर अपना विरोध जताने का फैसला किया है. म्हात्रे के मुताबिक विपक्षी पार्टियों के जिन नेताओं का राजनीतिक करियर खत्म हो गया है, वे बीजेपी में आकर पुनर्वसन की आस लगा रहे हैं.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं और उससे पहले कई और दिग्गज नेताओं के बीजेपी और शिवसेना में आने के कयास लगाये जा रहे हैं जिनमें एनसीपी के वरिष्ठ नेता मधुकर पिचड और नवी मुंबई से एनसीपी के दबंग नेता गणेश नाईक का नाम शामिल है. 1 अगस्त से मुख्यमंत्री राज्यभर में एक रथयात्रा निकालेंगे जिसके दौरान भी कई विपक्षी नेता बीजेपी में शामिल होंगे.

राजस्थान: 'मॉब लिंचिंग' और 'ऑनर किलिंग' की घटनाओं पर रोकथाम के लिए विधानसभा में विधेयक पेश कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने रद्द किया 'टीपू जयंती' समारोह पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 2 पाक रेंजर्स ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget