एक्सप्लोरर

Covid-19 Nasal Vaccine: 'नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, अब इंजेक्शन की नहीं होगी जरूरत'- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

Mansukh Mandaviya ने राज्यसभा में बताया कि देश भर के बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं और चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, हमने देश में दवाओं की पर्याप्त मात्रा की भी समीक्षा की है.

Mansukh Mandaviya On Nasal Vaccine: चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और लोगों में डर का माहौल है. चीन के हालातों को देखते हुए इस बार भारत सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर आ चुकी है. बुधवार से ही कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं. वहीं गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने नई Nasal कोरोना वैक्सीन की भी जानकारी दी. 

मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में बताया कि आज एक्सपर्ट कमेटी ने Nasal वैक्सीन को भी मंजूर कर दिया है, यानी आने वाले दिनों में किसी भी व्यक्ति को इंजेक्शन की जरूरत नहीं होगी और बस नाक में ड्रॉप डालो और फायदा हो जाएगा.

इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (Bharat Biotech International Limited) ने घोषणा की थी कि इनकोवैक (iNCOVACC BBV154) नाक से खुराक देने वाली (बगैर सुई के) दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन बन गई है. इसे इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन (Intra-Nasal Covid Vaccine) कहा जाता है. 

भारत बायोटेक के बयान के मुताबिक, iNCOVACC आसान भंडारण और वितरण के लिए दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर रखी जा सकती है. भारत बायोटेक का कहना है कि नाक के माध्यम से दिए जाने वाले इस टीके को विशेष रूप से कम और मध्यम आय वाले देशों के हिसाब से डिजाइन और विकसित किया गया है. वैक्सीन को अमेरिका के मिसूरी के सेंट लुइस स्थित वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है.

'हमने कोविड पर नहीं की राजनीति'

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया, "हमने कोविड पर कोई राजनीति नहीं की है. देश भर के बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं और चलाए जा रहे हैं. हमने देश में दवाओं की पर्याप्त मात्रा की भी समीक्षा की है." उन्होंने बताया कि देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की रैंडम आरटी-पीसीआर सैंपलिंग भी शुरू कर दी है. "हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं."

'वैश्विक कोविड स्थिति पर रख रहे हैं नजर'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus In India: कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच क्या होगा भारत का नया प्लान? पीएम मोदी ने बुलाई रिव्यू मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
असम में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 5 लोगों के हत्याकांड का आरोपी, भागते हुए लगी गोली
असम में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 5 लोगों के हत्याकांड का आरोपी, भागते हुए लगी गोली
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget