एक्सप्लोरर

मनसुख हिरेन की मौत की वजह अब तक नहीं आई सामने, एजेंसी और डॉक्टर्स दोनों के हाथ लगी है नाकामी

मनसुख हिरेन वो शख्स हैं जिनकी स्कॉर्पियो हाल ही में मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली थी. लेकिन मनसुख हिरेन की डेड बॉडी मिलने के बाद से ही इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. मनसुख हिरेन की डेड मिलने के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी डॉक्टर्स और एजेंसी उनकी मौत के कारण का पता नहीं लगा पाए हैं.

मुंबई: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास 20 जिलिटीन के साथ जो स्कॉर्पियो मिली थी उसके मालिक की डेड बॉडी संदिग्ध हालात में ठाणे के खाड़ी में मिली. मृत देह मिलने के 24 घंटे बाद भी अब तक मौत का कारण का पता लगाने जांच एजेंसी और डॉक्टर अब भी कामयाब होती दिखाई नही दे रहे हैं.

कौन है मनसुख हिरेन

मनसुख हिरेन मुंबई से सटे ठाणे जिला में गाड़ियों का स्पेयर पार्ट्स का बिजनेज चलाते थे. मनसुख 2005 से ठाणे के डॉ आंबेडकर रोड पर स्थित विकास पाम्स नाम की सोसाइटी में अपने बीवी और तीन बच्चों के साथ रहते थे और वे जैन समाज से हैं.

मनसुख उस समय लाइम लाइट में आए जब सबको पता चला कि जो स्कॉर्पियो 20 जिलिटीन के साथ मुकेश अंबानी के घर से मजह 500 से 600 मीटर की दूरी पर खड़ी थी वह गाड़ी मनसुख की थी. इस घटना के बाद से मनसुख से मुंबई पुलिस ने कई बार घंटों तक कई सवाल पूछे और अचानक से शुक्रवार की दोपहर लोगों को पता चला कि उनका मृत शरीर कलवा क्रीक में मिला है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की जांच पर शक है और इस मामले में जांच अधिकारी सचिन वाझे पर भी कई सवाल उठाए. जिस समय वह मीडिया से बात कर रहे थे उसी समय मनसुख की डेड बॉडी कलवा क्रीक से मिली जिसके बाद ही यह मुद्दा फिर से तूल पकड़ लिया और फिर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने आनन फानन में इस मामले की जांच एटीएस को ट्रांसफर कर दिया.

शुक्रवार की दोपहर को ही मनसुख की डेड बॉडी को कलवा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया था और फिर शनिवार की दोपहर को डॉक्टरों ने प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी पर उस रिपोर्ट में मौत का कारण नही लिखा.

पुलिस सूत्रों की माने तो डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि जिस तरह की रिपोर्ट है उसके मुताबिक यह डूब कर मरने की वजह से मौत हुई हो सकती है पर डॉक्टरों ने इसे रिपोर्ट पर न लिखकर कुछ और दूसरे रिपोर्ट का इतंजार कर रही है और जिसके बाद ही डॉक्टर सही बात सकेंगे कि मौत किस वजह से हुई हो सकती है.

ठाणे पुलिस की माने तो इस मामले में विसरा और दूसरी चीजें प्रिसर्व कर उसे कालीन फ़ॉरेंसिक लॉब में केमिकल एनालिसिस के लिए भेज दिया गया है.

परिवार ने मृत देह स्वीकार कर किया अंतिम संस्कार

शुरुआत में परिवार वाले काफी नाराज थे उनका कहना था की वे लोग इस बात को मान ही नहीं सकते कि मनसुख हिरेन ने आत्महत्या की है इसलिए वे लोग इसकी जांच के लिये मामला दूसरी एजेंसी को सौंपने की बात कर रहे थे और अगर सरकार उनकी मांग नही मानती है तो वे लोग बॉडी नही स्वीकार करेंगे. इसी बीच पोस्टमार्टम हुआ और फिर रिपोर्ट में मौत की वजह नहीं लिखी जिस पर परिवार ने फिर से नाराजगी दिखाई.

कुछ घंटों तक ठाणे के डीसीपी अविनाश अम्बुरे ने परिवार को समझाया और उन्हें डॉक्टरों से भी मिलवाया जिसके बाद शाम करीब 5 बजे परिवार में मनसुख का शव स्वीकार लिया और उसका अंतिम संस्कार किया.

पुलिस की जांच

पुलिस सूत्रों की माने तो मनसुख हिरेन की बॉडी के साथ उनका मोबाइल फ़ोन नही मिला था, जिसके बाद मनसुख हिरेन का मोबाईल ढूंढने के काम पुलिस कर रही है. एक अधिकारी ने बताया कि मनसुख को किस किसने फ़ोन किया था और मनसुख ने किस किस को फ़ोन किया था पुलिस इसकी जांच कर रही है, मनसुख का सिडीआर निकाला जा रहा है और इस बात की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने 3 टीमें बनाई है जो लोग पूरे इलाके का CCTV की जांच कर रही है.

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में देश के टॉप मिलिट्री कमांडर्स को किया संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget