एक्सप्लोरर

पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

पर्रिकर की अंतिम यात्रा कला अकादमी से मीरामार बीच तक निकाली गई. पर्रिकर का अंतिम संस्कार जिस मीरामारा बीच पर किया गया, उसके पास ही में गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर का स्मारक भी है.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है. गोवावासियों के साथ ही आम जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय रहे पर्रिकर की आखिरी बार एक झलक देखने के लिए अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. पर्रिकर की अंतिम यात्रा कला अकादमी से मीरामार बीच तक निकाली गई. पर्रिकर का रविवार की शाम अग्नाशय कैंसर के चलते निधन हो गया था. पर्रिकर देश के रक्षा मंत्री पद पर भी रहे थे.

पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बेहद विनम्र, सुलझे हुए और आम जन के नेता पर्रिकर इस छोटे से तटीय राज्य गोवा से उठकर देश के रक्षा मंत्री के पद तक पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कला अकादमी में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पर्रिकर के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की.

पर्रिकर का अंतिम संस्कार जिस मीरामारा बीच पर किया गया, उसके पास ही में गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर का स्मारक भी है.

देश पहले IITan विधायक, सादगी थी खास पहचान

मनोहर पर्रिकर देश के पहले आईआईटी के छात्र थे जो मुख्यमंत्री बने और चार बार उन्होंने गोवा की कमान संभाली. गोवा जैसे छोटे से राज्य का नेतृत्व करते हुए भी उनका व्यक्तित्व इतना महान था कि पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. मध्यमवर्गिय परिवार में 13 दिसंबर, 1955 में जन्मे पर्रिकर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में करियर शुरू  किया. यहां तक कि आईआईटी बंबई से स्नातक करने के बाद भी वह संघ से जुड़े रहे. सक्रिय राजनीति में पर्रिकर का पदार्पण 1994 में पणजी सीट से बीजेपी टिकट पर चुनाव जीतने के साथ हुआ. वह 2014 से 2017 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में रक्षा मंत्री रहे.

यह भी पढ़ें-

मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर प्रियंका का हमला, कहा- ‘राहुल ठीक कहते हैं अमीरों का होता है चौकीदार’ यूपी में 7 सीटें छोड़ने पर मायावती के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा जस्टिस पिनाकी घोष हो सकते हैं पहले लोकपाल, जयललिता से लेकर आडवाणी तक पर सुनाए फैसले

बीजेपी विधायक ने कहा- प्रमोद सावंत या विश्वजीत राणे होंगे गोवा के मुख्यमंत्री

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, कांग्रेस साफ, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, कांग्रेस साफ, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget