एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: 'मन की बात' में बोले PM Modi- देश को खोखला करता है भ्रष्टाचार, कोशिश करने से पूरे होंगे सपने

PM Modi's Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 11 बजे की जगह 11.30 बजे शुरू हुआ. प्रधानमंत्री का रेडियो संबोधन हर महीने के आखिरी रविवार को होता है.

PM Modi's Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कर रहे हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी चीज़ हो जो किसी भी देश को खोखला कर सकता है. बाल पुरस्कारों पर पीएम मोदी ने कहा कि कोशिश करने से सभी सपने साकार हो जाते हैं. इस बार ये कार्यक्रम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 11 बजे की जगह 11.30 बजे शुरू हुआ. प्रधानमंत्री का रेडियो संबोधन हर महीने के आखिरी रविवार को होता है और आज का कार्यक्रम साल 2022 का पहला कार्यक्रम है.

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, ‘‘देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है, लेकिन उससे मुक्ति के लिए इंतजार क्यों करें. यह काम हम सभी देशवासियों को आज की युवा पीढ़ी को मिलकर करना है जल्द से जल्द करना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दें. जहां कर्तव्य निभाने का एहसास होता है, कर्तव्य सर्वोपरि होता है वहां भ्रष्टाचार भी नहीं रह सकता.’’

ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''आज हमारे पूज्य बापू की पुण्यति​​थि है. 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है. अभी कुछ दिन पहले हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया, दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है.'' उन्होंने कहा, ''देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई है. पद्म पुरस्कार पाने वाले में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ये हमारे देश के unsung heroes हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’आजादी के अमृत महोत्सव में देश इन प्रयासों के जरिए अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन: प्रतिष्ठित कर रहा है. हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप ‘अमर जवान ज्योति’ और पास में ही ‘National War Memorial’ पर प्रज्ज्वलित ज्योति को एक किया गया.’’ पीएम मोदी ने 19 जनवरी को नागरिकों को 'मन की बात' के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया था.

मुझे एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपने मन की बात पोस्ट कार्ड के जरिए लिखकर भेजी- मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि अमृत महोत्सव पर आप सब साथी मुझे ढेरों पत्र और संदेश भेजते हैं, कई सुझाव भी देते हैं. इसी श्रृंखला में कुछ ऐसा हुआ है जो मेरे लिए अविस्मरणीय है. मुझे एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपने मन की बात पोस्ट कार्ड के जरिए लिखकर भेजी है. भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह केवल हमारे देश में ही नहीं है. मुझे भारत के मित्र देश क्रोएशिया से भी 75 पोस्टकार्ड मिले हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ''प्रकृति से प्रेम और हर जीवन के लिए करुणा हमारी संस्कृति भी है और सहज स्वभाव भी. हमारे इन्हीं संस्कारों की झलक अभी हाल ही में तब दिखी जब मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिज़र्व में एक बाघिन ने दुनिया को अलविदा कर दिया. इस बाघिन को लोग कॉलर वाली बाघिन कहते थे.'' वहीं पीएम मोदी ने President’s Bodyguards के चार्जर घोड़े विराट का जिक्र करते हुए कहा, ''हम हर चेतन जीव से प्रेम का संबंध बना लेते हैं. ऐसा ही एक दृश्य हमें इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में भी देखने को मिला. इस परेड में President’s Bodyguards के चार्जर घोड़े विराट ने अपनी आख़िरी परेड में हिस्सा लिया.''

यह भी पढ़ें-

UP Assembly Elections 2022: Jayant Chaudhary बोले- देश के बड़े नेता मेरी इतनी चिंता कर रहे हैं, इसका मतलब ठीक ही कर रहा हूं

India Corona Vaccination: कोरोना से जंग के बीच भारत ने हासिल किया एक और मुकाम, 75% व्यस्क आबादी को लगी वैक्सीन, PM Modi ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget