एक्सप्लोरर

महाकुंभ में AI Chatbot, संविधान, मलेरिया से तमिल भाषा तक... PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें

Man Ki Baat: PM मोदी ने रविवार (29 दिसंबर) को पूरे देश से 117 वीं बार मन की बात की. ये 2024 का आखिरी एपिसोड है.

Man Ki Baat: PM मोदी ने रविवार (29 दिसंबर) को पूरे देश से 117 वीं बार मन की बात की. ये 2024 का आखिरी एपिसोड है. लोकसभा चुनाव की वजह से मार्च, अप्रैल और मई महीने में मन की बात कार्यक्रम प्रसारित नहीं हो सका था. 

इससे पहले 116 वां एपिसोड 24 नवंबर को प्रसारित हुआ था. इस दौरान उन्होंने  डिजिटल अरेस्ट, स्वामी विवेकानंद, NCC, लाइब्रेरी जैसे मुद्दों पर बात की थी. आइये जानते हैं कि PM मोदी ने इस बार क्या खास कहा  है.

मन की बात की 10 खास बातें 

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में कहा, "26 जनवरी 2025 को हमारा संविधान 75 साल पूरे कर रहा है. संविधान हमारा मार्गदर्शक है. इस वर्ष, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर, भारत अपने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष मनाएगा. इस मील के पत्थर का सम्मान करने के लिए, एक राष्ट्रव्यापी अभियान नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ने और अपने वीडियो साझा करने के लिए आमंत्रित करता है, जिससे सामूहिक गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है. देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक विशेष वेबसाइट http://Constitution75.com बनाई गई है. आप संविधान को असंख्य भाषाओं में पढ़ सकते हैं और संविधान से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं."
  2. PM मोदी ने कहा, "13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. इस समय संगम तट पर भव्य तैयारियां चल रही हैं. जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें. कुंभ आयोजन में पहली बार AI चैटबॉट का इस्तेमाल किया जाएगा. AI चैटबॉट के जरिए कुंभ से जुड़ी सभी तरह की जानकारी 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी. कहीं कोई भेदभाव नहीं है, कोई बड़ा नहीं है, कोई छोटा नहीं है. इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी है. श्रद्धालुओं को उनके मोबाइल फोन पर सरकार द्वारा स्वीकृत टूर पैकेज, आवास और होमस्टे की जानकारी दी जाएगी."
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में कहा, "आप बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज़ KTB-भारत हैं हम के बारे में जानते होंगे और अब इसका दूसरा सीज़न भी आ गया है. KTB का मतलब है 'कृष, ट्रिश और बाल्टी बॉय'. ये तीन एनिमेशन कैरेक्टर हमें उन वीरों और बहादुरों के बारे में बताते हैं, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पुरुष और महिलाएं जिनके बारे में ज़्यादा चर्चा नहीं होती. इसे दूरदर्शन और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है. कृष, ट्रिश और बाल्टी बॉय की 'भारत हैं हम' रेडियो सीरीज़ को 12 भाषाओं में आकाशवाणी नेटवर्क पर ज़रूर सुनें. हर रविवार सुबह 10.30 बजे."
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में कहा, "बस्तर में एक अनूठा Olympic शुरू हुआ है! जी हाँ, पहली बार हुए बस्तर Olympic से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है. मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर Olympic का सपना साकार हुआ है. आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है. बस्तर Olympic का शुभंकर है 'वन भैंसा' और 'पहाड़ी मैना'. इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है."
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दक्षिण अमेरिका का एक देश है पराग्वे. वहां रहने वाले भारतियों की संख्या 1 हजार से ज्यादा नहीं होगी. पराग्वे में एक अद्भुत प्रयास हो रहा है. वहां भारतीय दूतावास में एरिका हूबर फ्री आयुर्वेद कंसल्टेशन देती हैं.आयुर्वेद की सलाह लेने के लिए भी आज उनके पास स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. एरिका हूबर ने भले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो लेकिन उनका मन तो आयुर्वेद में ही बसता है. उन्होंने आयुर्वेद से जुड़े कोर्सेज किए थे और समय के साथ वे इसमें पारंगत होती चली गईं."
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मलेरिया की बीमारी चार हजार वर्षों से मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती रही है.आजादी के समय भी यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी. आज, मैं संतोष से कह सकता हूं कि देशवासियों ने मिलकर इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया है."
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में कहा, "राज कपूर जी ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया. रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू जाता था. भक्ति गीत हों या रोमांटिक गाने, दुख भरे गाने, उन्होंने अपनी आवाज से हर भावना को जीवंत कर दिया. अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया. तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी."
  8. PM मोदी ने कहा, "ओडिशा का कालाहांडी कम पानी और कम संसाधनों के बावजूद सफलता की नई गाथा लिख रहा है. जहां कभी किसान पलायन करने को मजबूर थे, वहीं आज कालाहांडी का गोलामुंडा ब्लॉक एक वेजिटेबल हब बन गया है.
  9. PM मोदी ने कहा, 'दुनिया के मशहूर Medical Journal Lancet की एक स्टडी के मुताबिक अब भारत में समय पर कैंसर का इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है. समय पर इलाज का मतलब है- कैंसर मरीज का ट्रीटमेंट 30 दिनों के भीतर ही शुरू हो जाना और इसमें बड़ी भूमिका निभाई है- 'आयुष्मान भारत योजना' ने.
  10. उन्होंने कहा,  "ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है और हर हिन्दुस्तानी को इसका गर्व है. दुनियाभर के देशों में इसे सीखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले महीने के आखिर में फिजी में भारत सरकार के सहयोग से Tamil Teaching Programme शुरू हुआ. बीते 80 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब फिजी में तमिल के ट्रेन टीचर इस भाषा को सिखा रहे हैं."
     
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तृणमूल सरकार में बने अनधिकृत टोल प्लाजा होंगे बंद', बंगाल सरकार का आदेश
'तृणमूल सरकार में बने अनधिकृत टोल प्लाजा होंगे बंद', बंगाल सरकार का आदेश
किसानों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने इन फसलों की MSP बढ़ाई, यूनियन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
किसानों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने इन फसलों की MSP बढ़ाई, यूनियन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
NEET Scam: सबसे बड़े एग्जाम घोटाले का मास्टर माइंड निकला बीजेपी नेता और उसका भाई, ऐसे मिली बिवाल ब्रदर्स के बारे में CBI को टिप
सबसे बड़े एग्जाम घोटाले का मास्टर माइंड निकला BJP नेता और उसका भाई, ऐसे मिली बिवाल ब्रदर्स की टिप
'आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं', सबरीमाला मंदिर मामले पर सुनवाई में हिंदुत्व पर SC की अहम टिप्पणी
'आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं', सबरीमाला मंदिर मामले पर सुनवाई में हिंदुत्व पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ी अपडेट | Prateek Yadav | Breaking
Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav
Prateek Yadav Death News :सपा परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक की मौत के बाद बेबस दिखे Akhilesh Yadav
सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंचकूला नगर निगम: BJP या कांग्रेस, मेयर पद पर किसने मारी बाजी? नतीजे घोषित
पंचकूला नगर निगम: BJP या कांग्रेस, मेयर पद पर किसने मारी बाजी? नतीजे घोषित
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
Trump China Visit: ट्रंप 8 साल बाद चीन रवाना! एलन मस्क-टिम कुक समेत 17 CEO साथ क्यों, आखिर क्या रंग लाएगी यह मुलाकात?
ट्रंप 8 साल बाद चीन रवाना! एलन मस्क-टिम कुक समेत 17 CEO भी साथ, क्या रंग लाएगी यह मुलाकात?
Petrol-Diesel Price: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! RBI गवर्नर का बड़ा बयान- 'कच्चा तेल महंगा रहा तो...'
Petrol-Diesel Price: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! RBI गवर्नर का बड़ा बयान- 'कच्चा तेल महंगा रहा तो...'
Embed widget