एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को बताया बड़ी लूट, कहा- GST ने कारोबार की कमर तोड़ दी

मनमोहन सिंह ने कहा, ''मैंने जो संसद में कहा था वहीं बात एक बार फिर दोहराता हूं कि यह एक संगठित लूट थी. नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया और छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी. जीएसटी छोटे कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने की तरह है.''

नई दिल्ली: नोटबंदी के एक साल होने पर जहां सरकार जश्न मनाने की तैयारी कर रही है वहीं विपक्ष कालादिवस मनाने जा रहा है. आज गुजरात में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.

मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को एक बार संगठित लूट बताया. डॉ. सिंह ने कहा, "आठ नवंबर हमारे देश के लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए एक काला दिन था. कल हम अपने देश के लोगों पर एक विनाशकारी नीति थोपे जाने का एक साल पूरा कर लेंगे.''

नोटबंदी पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "दुनिया के किसी भी देश में 86% करेंसी को बंद करने का कठोर कदम नहीं उठाया गया. लेसकैश अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नोटबंदी जैसे कदम पर्याप्त न हीं हैं.''

नोटबंदी पर सीधा हमला बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, ''मैंने जो संसद में कहा था वहीं बात एक बार फिर दोहराता हूं कि यह एक संगठित लूट थी. नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया और छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी. जीएसटी छोटे कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने की तरह है.''

देश में टैक्स टेररिज्म के भय ने व्यवसाय के भरोसे को खत्म कर दिया. हमने अपने देश में नौकरियों की कीमत पर चीन से आयात करना पड़ा. साल 2016-17 के पहली छमाही में भारत का चीन से आयात सिर्फ 1.96 लाख करोड़ था तो साल 2017-18 में बढ़कर 2.41 लाख करोड़ हो गया.'' य़ूपीए सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, ''हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला.''

मनमोहन सिंह ने बुलेट ट्रेन पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, ''बुलेट ट्रेन को सिर्फ दिखावे के लिए जोर शोर से लॉन्च किया गया. क्या प्रधानमंत्री ने ब्रॉडगेट रेलवे को अपग्रेड करके हाई स्पीड ट्रेन का विकल्प तलाशने का प्रयास किया? बुलेट ट्रेन पर प्रश्न करने से क्या कोई विकास विरोधी हो जाता है ? क्या जीएसटी और नोटबंदी पर सवाल करने से कोई टैक्स चोर हो जाता है?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget