एक्सप्लोरर

पूर्व प्रधाममंत्री मनमोहन सिंह पहले जत्थे के साथ जाएंगे करतारपुर, कैप्टन अमरिंदर का न्योता स्वीकार किया

पाकिस्तान मनमोहन सिंह को करतारपुर आने का न्योता देना चाहता था. लेकिन मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के न्योते पर करतारपुर साहिब जाने से इंकार कर दिया था.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद 9 नवंबर को पहले जत्थे के साथ पाकिस्तान जाएंगे. मनमोहन सिंह ने पहले जत्थे के साथ करतारपुर साहिब जाने के लिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का न्योता स्वीकार किया है. इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने भी मनमोहन सिंह को करतारपुर साहिब आने के लिए न्योता भेजा था. लेकिन मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के न्योते पर करतारपुर जाने से इंकार कर दिया था.

पूर्व प्रधानमत्री को करतारपुर साहिब जाने का न्योता देने के लिए अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे थे. अमरिंदर सिंह ने मनमोहन सिंह को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर करतारपुर साहिब जाने के लिए न्योता दिया था.

पाकिस्तान में है मनमोहन सिंह का गांव

पिछले हफ्ते पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद ने करतारपुर कॉरिडर के लॉन्च के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्योता देने की बात कही थी. बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म गाह गांव में हुआ था. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद गाह गांव पाकिस्तान में चला गया. 10 साल पीएम रहते हुए मनमोहन सिंह कभी पाकिस्तान नहीं गए.

राष्ट्रपति और पीएम को भी न्योता

मनमोहन सिंह के अलावा अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी करतारपुर साहिब चलने का न्योता दिया है. हालांकि पीएम और राष्ट्रपति के ऑफिस की तरफ से न्योते को स्वीकार किए जाने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

नवंबर में शुरू होगा करतारपुर कॉरिडर

पिछले साल इमरान खान ने पीएम की शपथ लेने के बाद भारतीयों के लिए करतारपुर कॉरिडर ओपन करने की बात कही थी. करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के नरवाल जिले में है जो कि भारत के गुरुदासपुर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है. सिख श्रद्धालुओं के लिए इस गुरुद्वारे का खास महत्व है. करतारपुर कॉरिडर खुलने के बाद हर दिन 5000 श्रद्धालु करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget