एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, 10 प्वाइंट में जानें क्या है पूरा मामला

Delhi News: सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट कर लिया है. आम आदमी पार्टी की ओर से काफी पहले से इसकी आशंका जताई जा रही थी.

Delhi Liquor Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने सिसोदिया को आज यानी रविवार (रविवार) को पूछताछ के लिए बुलाया था. उनसे तकरीबन 8 घंटे पूछताछ हुई. बता दें कि सिसोदिया की गिरफ्तारी दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में हुई है. सिसोदिया की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है. पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है. 

सीबीआई के सामने पेश होने से पहले सिसोदिया ने रविवार (26 फरवरी) की सुबह सबसे पहले राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे रोड शो करते हुए सुबह करीब 11 बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे. सीबीआई कार्यालय रवाना होने से पहले उन्होंने आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. 

10 प्वाइंट में जानिए क्या है पूरा मामला

  1. सिसोदिया की गिरफ्तारी दिल्ली के कथित शराब घोटाले केस में हुई है. यह मामला 2021 में पेश की गई दिल्ली की नई शराब बिक्री नीति (अब रद्द) से संबंधित है. दरअसल, केजरीवाल सरकार ने 2021 में शराब बिक्री के लिए नई नीति बनाई थी, जिसमें कथित घोटाला होने का आरोप है. विवाद बढ़ने पर इसे रद्द भी कर दिया गया था. 
  2. इस नीति में सरकार का शराब बेचने से कोई लेना-देना नहीं था और केवल निजी दुकानों से ही इसे बेचने की अनुमति थी. इसका मुख्य उद्देश्य शराब की कालाबाजारी को रोकना, राजस्व में वृद्धि करना और उपभोक्ता अनुभव में सुधार करना था. चूंकि मनीष सिसोदिया दिल्ली के आबकारी विभाग के प्रमुख हैं. इस कारण उन पर ही घोटाला करने के आरोप लगे हैं. 
  3. इस नीति के तहत, दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी और दुकानों को सुबह 3 बजे तक खुले रहने की भी अनुमति थी. लाइसेंसधारी शराब पर असीमित छूट भी दे सकते थे.
  4. नई नीति में युवाओं के शराब पीने की उम्र भी कम कर दी गई थी. जिस पर भी काफी बवाल हुआ था. बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल सरकार युवाओं को नशे की आग में झोंकना चाहती है. 
  5. दिल्ली सरकार ने इस नीति से आय में 27 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि की सूचना दी, जिससे लगभग 8,900 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. हालांकि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले में गड़बड़ी का अंदेशा जताया. उपराज्यपाल ने इस नीति के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे.
  6. सीबीआई की दायर चार्जशीट में सिसोदिया को आरोपी के रूप में नामित किया जाना बाकी है, लेकिन पिछले साल सीबीआई ने उनके घर सहित 31 स्थानों पर छापेमारी की थी और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 
  7. सीबीआई के अलावा भी ईडी भी इस घोटाले की जांच कर रही है. ईडी ने हाल ही में YSRCP सांसद मगुनता श्रीनिवासुला रेड्डी के बेटे मगुनता राघव को  गिरफ्तार किया है. ईडी का दावा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शराब के कारोबार के सिलसिले में मगुनता श्रीनिवासलु रेड्डी से मुलाकात की थी.
  8. इससे पहले CBI ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता के पूर्व ऑडिटर रह चुके चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया था. सीबीआई की एक टीम ने 12 दिसंबर को हैदराबाद में कविता से भी तकरीबन 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. एजेंसी ने आरोप लगाया था कि कविता साउथ कार्टेल का हिस्सा थीं, जिसे शराब नीति मामले में रिश्वत से फायदा हुआ था.
  9. सीबीआई की एफआईआर में आरोपी नंबर एक सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी. एक महीने बाद 25 नवंबर को सीबीआई ने मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया था.
  10. सीबीआई के आरोप पत्र में सिसोदिया का नाम नहीं था क्योंकि उस समय उनके और अन्य संदिग्धों व आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच जारी थी. 

ये भी पढ़ें-AAP Remove DP: आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर से हटाई डीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget