एक्सप्लोरर

मणिपुर में जल्द बहाल होगी शांति! दिल्ली में सरकार ने बुलाई अहम बैठक, कुकी-मैतेई और नागा समाज के लोग होंगे शामिल

Meeting On Manipur Violence: हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में शांति लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पिछले साल मई में शुरू हुई हिंसा ने अब तक कई सौ लोगों की जान ले ली तो हजारों लोग विस्थापित हुए.

Manipur Violence Update: पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से हिंसा की चपेट में मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशें तेज हो गई हैं. राज्य में शांति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में एक बैठक बुलाई है. ये बैठक 15 अक्टूबर को होगी जिसमें कुकी, मैतेई और नागा विधायक शामिल होंगे. ऐसा पहली बार होगा जब मणिपुर में हिंसा के हालात के बाद इन समुदायों के विधायकों की बैठक हो रही है.

पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. यह बैठक गृह मंत्रालय की देखरेख में होगी और इसका उद्देश्य संकट का शांतिपूर्ण समाधान निकालना है. गृह मंत्रालय के आला अधिकारी और मणिपुर के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे. प्रदेश में शांति की प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस बैठक का प्रमुख एजेंडा होगा.

नागा विधायकों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख सहयोगी नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के तीन नागा विधायकों अवांगबौ न्यूमई, एल दिखो और राम मुइवा ने इस बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है. राम मुइवा निजी काम से पहले ही दिल्ली में हैं. केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय लगातार प्रदेश के मुख्य समुदाय से बातचीत कर रहा है और हिंसा छोड़ प्रदेश के विकास में हिस्सा लेने का आह्वान कर रहा है.

जारी हिंसा ने राज्य को जातीय आधार पर तीव्र रूप से विभाजित कर दिया है, मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी और घाटी में बहुसंख्यक मैतेई समुदायों के बीच. मणिपुर में अलग-अलग समुदायों के साथ आम लोगों को रोजमर्रा की चीजों के कमी न हो इसके लिए भी केंद्र सरकार की ओर से समुचित प्रयास किए जा रहे हैं.

पिछले साल मई में शुरू हुई थी हिंसा

जातीय तनाव 3 मई 2023 को शुरू हुआ जब ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (ATSU) ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में शामिल करने की मांग के खिलाफ एक रैली आयोजित की. हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और लगभग 50,000 लोग विस्थापित हुए. पिछले कुछ महीनों में राज्य में सुरक्षा बलों ने अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के लिए कई अभियान चलाए हैं.

ये भी पढ़ें: सावधान! मणिपुर में फैल रही ये बीमारी, मिले 1360 पॉजिटिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget