एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में पुलिसकर्मी को मारी गई गोली, बाद में भेजी गई कमांडो टीम पर भी अटैक, जानें अब कैसी है सिचुएशन

Assam Riffles: मणिपुर में हिंसारत कुकी उग्रवादियों ने इंफाल के हाओबाम मराक इलाके के एसडीपीओ चिंगथम आनंद की स्नाइपर अटैक कर हत्या कर दी.

Manipur Violence: मणिपुर में बीते कई महीनों से चल रहा जातीय संघर्ष अब राज्य की पुलिस पर सीधे हमले पर पहुंच गया है. मंगलवार (31 अक्टूबर 2023) को उग्रवादियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पर इलाके में मदद के लिए भेजे गए कमांडो दस्ते पर ही हमले हो गया. इस हमले में कई कमांडो घायल हो गये. 

कमांडो पर हमले के बाद आनन-फानन में असम राइफल्स से मदद मांगी गई, ऐसे में सुरक्षा घेरा बनाकर पहुंची असम राइफल्स ने इन कमांडो को रेस्क्यू किया और अस्पताल लेकर गये. पुलिस कमांडो पर इस हमले की जिम्मेदारी कुकी गुट के लोगों ने ली है. उन्होंने कहा, हमने यह हमला राज्य की पुलिस द्वारा किए जा रहे पक्षपात -पूर्ण रवैये के कारण की है.

पहले एसडीपीओ की गोली मारकर हत्या
इंफाल के हाओबाम मराक इलाके के निवासी उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चिंगथम आनंद की तब एक ‘स्नाइपर’ हमले में हत्या कर दी गई, जब वह पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा संयुक्त रूप से बनाये जाने वाले एक हेलीपैड के लिए ईस्टर्न शाइन स्कूल के मैदान की सफाई की देखरेख कर रहे थे.’’

अधिकारियों ने कहा कि एसडीपीओ को मोरेह के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके कुछ ही मिनट बाद मणिपुर की कैबिनेट की एक बैठक मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व में हुई जिसने एसडीपीओ चिंगथम के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की. साथ ही कैबिनेट ने जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिजन को उचित सरकारी नौकरी प्रदान करने का भी निर्णय लिया.

UAPA के तहत की गई कार्रवाई
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘आज एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के मद्देनजर, कैबिनेट ने गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 3 के तहत ‘वर्ल्ड कुकी-ज़ो इंटेलेक्चुअल काउंसिल’ (डब्ल्यूकेजेडआईसी) को एक गैरकानूनी संगठन घोषित करने की सिफारिश करने को मंजूरी दे दी.’ हालांकि, राज्य सरकार की सिफारिश की पुष्टि केंद्र द्वारा की जानी होगी, जो किसी संगठन को यूएपीए के तहत गैरकानूनी घोषित करने का निर्णायक प्राधिकारी है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: आज से बढ़ेगी ठंड! इस हफ्ते धुंध की चादर में लिपटा रहेगा दिल्ली-NCR, यहां पढ़ें देशभर के मौसम का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
Explained: भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget