एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा जारी, इंफाल में स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या

Manipur Violence: मणिपुर में मई में शुरू हुई हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान चुकी है. वहीं 3,000 से अधिक लोग इस दौरान घायल हुए हैं.

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा जारी है. इसी बीच इंफाल वेस्ट जिले में गुरुवार (5 जुलाई) को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्कूल के बाहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना लाम्फेल पुलिस थाने के अंतर्गत क्वाकीथेल मायाई कोइबी में हुई.

एक दिन पहले ही राज्य में पहली से आठवीं तक की क्लास शुरू हुई हैं जो दो महीने से हिंसा के कारण बंद थीं.  न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि महिला विद्यालय के पास किसी कार्य के लिए गई थी, लेकिन स्कूल से उसका कोई लेना-देना नहीं था. 

मणिपुर में लगातार हो रही है हिंसा 
मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक गांव में गुरुवार को सुबह रुक रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं. ऑटोमेटिक गन से कुछ लोगों ने गांव वालों पर हमला किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने झड़प को टाल दिया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. 

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर तीन बजकर करीब 40 मिनट पर फेलेंग गांव के पास हुई. आसपास के इलाकों से सशस्त्र समूह क्षेत्र में एकत्र हो गए थे जिससे तनाव बढ़ गया था. 

उन्होंने कहा कि करीब 1,000 से 1,500 महिलाओं ने सड़कों को बाधित कर दिया था ताकि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल ना पहुंच पाएं, लेकिन इलाके में असम राइफल्स के जवानों की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में आ गई. 

चुराचांदपुर में बड़ी संख्या में कुकी समुदाय के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया.  उन्होंने सार्वजनिक मैदान से तुईबोंग शांति मैदान तक रैली निकाली. सूत्रों ने बताया कि रैली में करीब 4,000 लोग शामिल हुए. अधिकतर ने योद्धा की पोशाक पहनी हुई थी. रैली बुधवार शाम सात बजे संपन्न हुई जिसमें किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है. 

मणिपुर में कब हिंसा शुरू हुई थी?
पीटीआई के मुताबिक, मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता रैली' निकालने के बाद राज्य में तीन मई को जातीय हिंसा भड़की थी जिसमें अबतक 100 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं. हिंसा में 3,000 से अधिक लोग घायल हो गए.

राज्य में हिंसा पर नियंत्रण पाने और हालात सामान्य करने के लिए मणिपुर पुलिस के साथ करीब 40,000 केंद्रीय सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है. राज्य की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है. ये ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं. आबादी में जनजातीय नागा और कुकी का 40 फीसदी हिस्सा है. ये पहाड़ी जिलों में रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: भीड़ ने IRB कर्मी के घर में लगाई आग, हथियार लूटने की कोशिश को किया था नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget