एक्सप्लोरर

Manipur Violence: ‘वो दोषी हैं, सामना नहीं कर सकते’, मणिपुर हिंसा को लेकर लालू प्रसाद यादव का पीएम मोदी पर वार

Manipur Violence Issue: मणिपुर हिंसा के मामले पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है और कहा है कि वो इसका सामना नहीं कर सकते हैं क्योंकि वो दोषी हैं.

Lalu Prasad Yadav Attack On PM Modi: मणिपुर हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई है. विपक्षी दल इस मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी की मांग कर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री दोषी है और वो सामना नहीं कर सकते.

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ हुई बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार (01 अगस्त) को कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषी हैं, यही कारण है कि उन्होंने अभी तक मणिपुर को लेकर संसद में चर्चा शुरू नहीं की.” दरअसल, उनसे संसद में मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान की विपक्ष की मांग और उसकी वजह से लोकसभा और राज्यसभा में होने वाले व्यवधान के बारे में पूछा गया था.

पीएम मोदी के विदेश में बसने के बयान पर लालू ने क्या कहा?

वहीं, आरजेडी प्रमुख से प्रधानमंत्री पर उनके पिछले तंज के बारे में भी पूछा गया, जहां उन्होंने कहा था कि 2024 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद मोदी विदेश में बस जाएंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “वो बाहर अपनी जगह ढूंढ़ रहे हैं. उन्हें मार्कोस (फर्डिनेंस मार्कोस) की तरह भागना होगा. उन्होंने बहुत पाप किए हैं.”

इससे पहले रविवार को लालू प्रसाद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हार को लेकर चिंतित हैं और विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं.

बीते रविवार को लालू प्रसाद यादव से पूछा गया था कि पीएम मोदी ने विपक्षी महागठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है. इस पर उन्होंने कहा, “ये मोदी हैं जो अपना पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं. यही कारण है कि वो सभी देशों का दौरा कर रहे हैं. वो ऐसी जगह ढूंढ़ रहे हैं जहां वो आराम से रह सकें और पिज्जा, मोमोज और चाउमीन का लुत्फ उठा सकें.”

विपक्ष पीएम मोदी के बयान पर अड़ा

विपक्ष 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान पर जोर दे रहा है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अमित शाह ने विपक्ष से मणिपुर में हिंसा पर चर्चा में हिस्सा लेने का आग्रह किया है. हालांकि, विपक्ष पहले संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर कायम है.

ये भी पढ़ें: Lalu Prasad Yadav: 'विदेश में जगह ढूंढ रहे पीएम मोदी', लालू यादव का तंज, कहा- 2024 की हार के बाद, वहां जाकर लेंगे पिज्जा-मोमोज का आनंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget