एक्सप्लोरर

मणिपुर हिंसा मामले की जांच की रिपोर्ट सौंपने का समय केंद्र ने बढ़ाया, अब 20 मई 2025 तक दस्तावेज सौंपने का निर्देश

Manipur Crisis: केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा की जांच आयोग के लिए रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा बढ़ा दी है. अब तक इस हिंसा में 258 लोगों की मौत हो चुकी है

Manipur Violence: केंद्र सरकार ने मणिपुर में हुई हिंसा मामलों की जांच कर रहे आयोग को रिपोर्ट पेश करने के लिए और अधिक समय दिया है. समय सीमा को एक बार फिर बढ़ा कर 20 मई 2025 तक कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में अब तक 258 लोगों की मौत हो चुकी है. गुवाहाटी हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा की अध्यक्षता में चार जून 2023 को इस आयोग का गठन किया गया था.

आयोग के बाकी सदस्य सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी हिमांशु शेखर दास और सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी आलोक प्रभाकर हैं जिन्हें मणिपुर में अलग-अलग समुदायों के बीच हिंसा और दंगों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है. ये हिंसा 3 मई 2023 को शुरू हुई थी और आयोग को केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट जितनी जल्दी हो सके सौंपने का निर्देश दिया गया था. इससे पहले गृह मंत्रालय ने आयोग को 20 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का समय दिया था.

मणिपुर में लापता व्यक्ति की खोज जारी

बताया जा रहा है कि मणिपुर में हिंसा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. लीमाखोंग कैंप से 25 नवंबर को 56 वर्षीय लैशराम लापता हो गए थे. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम उनकी तलाश में लगी हुई है. मणिपुर पुलिस ने बताया कि लैशराम का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर, ड्रोन और सेना के ट्रैकर कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

हत्या की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन

मणिपुर हाई कोर्ट ने तीन बच्चों की हत्या की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. जानकारी के मुताबिक यह समिति 11 दिसंबर को विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. इसके अलावा राज्य महिला आयोग ने जिरीबाम जिले में उग्रवादियों की ओर से तीन महिलाओं और तीन बच्चों की हत्या की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है.

मणिपुर में पुनः शुरू हुई बस सेवा

मणिपुर सरकार ने इंफाल से पहाड़ी जिलों तक कड़ी सुरक्षा के बीच अंतर जिला सार्वजनिक परिवहन सेवा फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. यह राज्य सरकार का सार्वजनिक परिवहन को दुबारा शुरू करने का दूसरा प्रयास है क्योंकि घाटी के प्रमुख मैतेयी समुदाय और पहाड़ी क्षेत्रों के कुकी जनजातियों के बीच तनावपूर्ण स्थितियां बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:   बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर अमेरिका सख्त, कहा- 'अल्पसंख्यकों की करें रक्षा, वरना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget