एक्सप्लोरर

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, राष्ट्रपति शासन के बाद फिर भिड़े दोनों पक्ष, पुलिस फोर्स तैनात

Manipur Violence: मणिपुर में करीब दो साल से कुकी-मैतेई समुदायों के बीच हिंसा जारी है. एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया.

Manipur Violence: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद फिर हिंसा भड़क गई है. चुरचांदपुर में एक लड़का गायब हुआ, उसके बाद कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच टकराव फिर शुरू हो गया है. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. 

मणिपुर पुलिस फोर्स ने राज्य के लोगों से अपील की थी कि जिन लोगों ने पुलिस चौकियों से हथियार लूटे हैं, उन्हें पुलिसकर्मियों को वापस कर दिया जाए. काफी संख्या में पुलिस को हथियार और गोला-बारूद वापस भी मिले थे, उसके बाद भी यहां हिंसा नहीं रुक रही है.

मणिपुर में लगा है राष्ट्रपति शासन

मणिपुर में मई 2023 से राज्य में जातीय संघर्ष चल रहा है. करीब दो साल से जारी इस हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हिंसा की वजह से मैतेई और कुकी दोनों ही समुदायों के हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा. बीती 9 फरवरी को एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है.

कैसे भड़की थी मणिपुर में हिंसा? 

मणिपुर में पिछले साल 3 मई को हिंसा तब भड़क गई थी, जब कुकी समुदाय की ओर से 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला जा रहा था. ये मार्च चुरचांदपुर के तोरबंग इलाके से निकल रहा था. कुकी समुदाय की मांग थी कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न दिया जाए. इसी दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई और तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. 

मणिपुर में क्यों हो रही है हिंसा? 

इस पूरी हिंसा का आधार जनजाति का दर्जा है. अप्रैल, 2023 में मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश देते हुए कहा था कि वो मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करे. इस पर कुकी और नगा समुदाय भड़क गए. तीन मई को रैली निकाली गई और यहीं से हिंसा भड़क गई. बता दें कि मणिपुर में मैतेई समुदाय की आबादी 53 फीसदी से ज्यादा है. ये गैर-जनजाति समुदाय है, जिनमें ज्यादातर हिंदू हैं. वहीं, कुकी और नगा की आबादी 40 फीसदी के आसपास है. राज्य में इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी मैतेई समुदाय सिर्फ घाटी में ही बस सकते हैं. मणिपुर का ज्यादातर इलाका पहाड़ी पर बसा हुआ है. सिर्फ 10 फीसदी ही घाटी है. पहाड़ी इलाकों पर नगा और कुकी समुदाय का, जबकि घाटी में मैतेई का दबदबा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget